कोरबा में मौसम का ‘शॉर्ट सर्किट’: दोपहर में छाया अंधेरा, गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश

भरत यादव 24/02/ 2026
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : औद्योगिक नगरी कोरबा में आज मौसम ने एकाएक ऐसी करवट ली कि लोग सन्न रह गए। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक आसमान में काली घटाएं घिर आईं और तेज हवा, कड़कती बिजली के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश ने शहर का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।
सुबह से ही थे बदलाव के संकेत
मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी थी। ठंडी हवाएं चल रही थीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश की संभावना बनी हुई थी। दोपहर होते-होते बादलों का डेरा और घना हो गया और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं।
बिजली की गड़गड़ाहट और बारिश
दोपहर 2:30 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया देखने बादलों के बीच गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी और हल्की से शुरू हो गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी रही सटीक
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार को कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश संभावना जताई थी फिलहाल समाचार लेकर जाने तक स्थिति यथावत है हवा गरज के साथ साथ हल्की बारिश हो रही है।
