Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba police»कोसाबाड़ी चौक में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का संग्राम, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Korba police

    कोसाबाड़ी चौक में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का संग्राम, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 25, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     कोरबा (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ). मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के तहत् कोसाबाड़ी चौक मे बड़ी संख्‍या में कांग्रेस पदाधिकारी एकत्रित हुए जहां मंच के माध्‍यम से कांग्रेस नेताओं ने केन्‍द्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कलेक्‍टर कार्यालय का घेराव करने नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई ।

    जैसे ही रैली कलेक्‍टर कार्यालय की ओर बढ़ी पहले से ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर बेरिकेडिंग करा दिया था । पहले बेरिकेड को हटाकर कांग्रेसी आगे बढ़े लेकिन कुछ ही कदम पर दूसरे बेरिकेड पर रोक लिया गया ।

    केन्‍द्र सरकार द्वारा महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर व्‍ही बी जी राम जी किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशव्‍यापी आंदोलन मनरेगा बचाओ अभियान चलाया है जिसके तहत् आज कोरबा जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया ।

    इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना महंत ने कहा कि केन्‍द्र की मोदी सरकार ने मनरेगाा की मूल आत्‍मा को ही खत्‍म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीनने का काम किया है । मनरेगा कानून परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है । पहले मनरेगा सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित थी लेकिन अब केन्‍द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्‍कीम में बदल दिया गया है ।

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केन्‍द्र की भाजपा सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्‍म कर दिया है । यह महात्‍मा गांधी की सोच को खत्‍म करने और गरीब मजदूरों से काम का अधिकार छीनने की जानबूझकर की गई कोशिश है । उन्‍होंने आगे कहा कि मनेरगा अब तक सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी । नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, केन्‍द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्‍कीम में बदल दिया है ।

    विजय केशरवानी कोरबा प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरों को काम देने का कानून था । श्रमिक को काम लेने का अधिकार था । इस योजना के तहत् सरकारी फरमान से कभी काम नहीं रोका गया । पिछले दो दशक से यह योजना 12 करोड़ से भी अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए लाइफलाईन रहा है । कोविड महामारी के समय भी यह योजना आर्थिक सुरक्षा के तौर पर जरूरी साबित हुआ था ।

    विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि मनरेगा स्‍कीम देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा रहा है । मनरेगा रोजगार का गारंटी अधिकार था लेकिन अब इसमें नाम के साथ – साथ नियमों में बदलाव किया गया जो पूरी तरह से केन्‍द्र सरकार की मर्जी पर निर्भर रहेगा । इस बदलाव से रोजगार का अधिकार समाप्‍त हो जावेगा ।

    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोला है । वी बी जी राम जी में जो राम जी बता रहे उसमें कहीं भी भगवान राम नहीं है व्‍ही बी जी राम जी का फुल फार्म विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण है ।

    पूर्व विधायक पुरूषोत्‍तम कंवर ने कहा कि मनरेगा अधिनियम को वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने लागु किया था । यह अधिकार आधारित कानून था जो प्रत्‍येक ग्रामीण को मजदूरी का वैधानिक अधिकार देता था । अब इस योजना के नियमों को परिवर्तन कर वैधानिक अधिकार को खत्‍म किया जा रहा है ।

    सभा को पूर्व विधायक श्‍यामलाल कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्‍याम सुुंदर साेनी, कटघोरा नगर पालिका अध्‍यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिला अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, छुरी नगर पालिका के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक देवांगन, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि शोभना देवांगन, प्रदीप अग्रवाल सहित ब्‍लॉक अध्‍यक्षों, मंडल अध्‍यक्षों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने किया एवं आभार ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने व्‍यक्‍त किया ।

    इस मौके पर मुख्‍य रूप से महेन्‍द्र थवाईत, हीरा यादव, नंद कुमार देवांगन, प्रमोद श्रीवास तुमान, शांति स्‍वरूप महंत रामपुर, यशपाल सिंह गजरा, फिरोज अनंत मोंगरा, अजय कंवर गजरा, मानिकपुरी टेलर्स बांकी, धनंजय दिवान कुसमुण्‍डा, खिलावन देवांगन उमरेली, पुष्‍पा पात्रे, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जया लहरे, रजनीश तिवारी, संतोष देवांगन, सूरज मानिकपुरी, मेवालाल मन्‍नेवार, योगेश कंवर दीपका, बोधन लाल रंजना, गोरेलाल कटघोरा, पुरान सिंह चैतमा, लक्ष्‍मीनारायण बरपाली, प्रीतम शुक्‍ला बरपाली, मनहरण राठौर, पालुराम साहु, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, संतोष राठौर, राजेन्‍द्र तिवारी, मस्‍तुल कंवर, रोपा तिर्की, बद्रीकिरण, सुरती कुलदीप, रवि चंदेल, गोपाल यादव, राजेश यादव, डॉ.रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, ए डी जोशी, देव जायसवाल, अनुज जायसवाल, प्रभा तंवर, आनंद मित्‍तल, विनोद कुर्रे बंजारी, प्रशांत सिंह, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, बृजभूषण प्रसाद, डॉ. गोपाल कुर्रे सहित भारी संख्‍या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    The 'Save MNREGA Campaign' struggle took place at Kosabadi Chowk with the Congress targeting the central government.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.