Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Big News»नशे में धुत चालक ने उजाड़ी खुशियां: दुल्हन की बहन की मौत, एक अन्य युवती ICU में एक दर्जन घायल
    Big News

    नशे में धुत चालक ने उजाड़ी खुशियां: दुल्हन की बहन की मौत, एक अन्य युवती ICU में एक दर्जन घायल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नशे में धुत चालक ने उजाड़ी खुशियां: दुल्हन की बहन की मौत, एक अन्य युवती ICU में एक दर्जन घायल

    कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : खुशियों भरा माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन की 18 वर्षीय बहन मुस्कान यादव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। घटना का मुख्य कारण चालक का शराब के नशे में होना और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    मृतिका… मुस्कान यादव

    विदाई की खुशियां मातम में बदली

    जानकारी के अनुसार, दादर खुर्द निवासी युवक सुनील यादव का विवाह 8 मार्च को कैटरीना निवासी मधु यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से  संपन्न हुआ था। 21 मार्च शुक्रवार को दूल्हा अपने परिजनों के साथ दुल्हन को ‘गौना’ कराकर लाने के लिए ग्राम कसरेंगा गया था। दूल्हा वर्तमान में पाली पडनिया के निकट ग्राम सोनपुरी में रहता है, इसलिए उसने सोनपुरी से ही एक चार पहिया वाहन किराए पर लिया था। वापसी के दौरान दुल्हन ने तबियत खराब होने और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद वहतूफान वाहन में न बैठकर दूल्हे के साथ बाइक पर सवार होकर आने लगी। जबकि तूफान वाहन में दूल्हे के परिजन आ रहे थे जिसमें महिलाएं और बच्चियां ही सवार थीं।

    चेतावनी के बाद भी नहीं माना चालक

    तूफान वाहन में सवार महिलाओं के अनुसार, चालक जब तेज गति से वाहन चलाने लगा तो चालक के शराब पीने की जानकारी वाहन में बैठी महिलाओं को हो गई तब महिलाओं ने उसे बार-बार गाड़ी धीरे चलाने और सावधानी बरतने की हिदायत दी थी, लेकिन चालक ने उनकी एक न सुनी। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

    हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। बाकी मोगरा पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर निकटतम एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    इस भीषण सड़क हादसे में दुल्हन की 18 वर्षीय बहन ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना के बाद शराबी वाहन चालक फरार हो गया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

    तेज रफ्तार तूफान वाहन पलटी एक की मौत एक दर्जन घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026296

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026256

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026191

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    May 8, 2026165
    Don't Miss
    Big News

    अधूरे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम: 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

    By Chhattisgarh ExpressMay 8, 2026165

    अधूरे ओवर ब्रिज को लेकर भाजपा सर्वमंगला मंडल का अल्टीमेटम : 15 दिनों में काम…

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.