Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»टिम डेविड और रजत पाटीदार के तूफान में उड़ी चेन्नई, CSK का जीत का खाता अब भी बंद
    Sports

    टिम डेविड और रजत पाटीदार के तूफान में उड़ी चेन्नई, CSK का जीत का खाता अब भी बंद

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का ओपनर मैच खेला था, जिसमें 200 से अधिक का स्कोर चेज किया था।

    चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल कर बेंगलुरु ने दिखाया कि वे गत चैंपियन क्यों हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी टीमों के चेतावनी भी दे दी है। वे एक बार फिर से ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार हैं। आरसीबी ने पहले बैटिंक करते हुए 250 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके 207 रनों पर सिमट गई और उन्हें लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता मुकाबला

    बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में चेन्नई की शुरूआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही ओवर में आट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ चेन्नई ने 10 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। संजू सैमसन भी खास कमाल नहीं कर सके और उन्हें 9 रनों के स्कोर पर जैकब डफी ने अपना शिकार बनाया। चेन्नई के लिए सरफराज खान ने अच्छी बैटिंग की और 25 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले।

    सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने अच्छी बैटिंग की और 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। जेमी ओवरटन ने भी 16 गेंदों पर 37 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका और इसी वजह से चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा।

    बेंगलुरु के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा क्रुणाल पांड्या और जैकब डफी को भी दो-दो सफलता मिली।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 250 रन

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने शुरुआत से ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर दबाव बनाने की कोशिश की और इसमें पूरी तरह सफल रही। देवदत्त पडिक्कल (50) और टिम डेविड (नाबाद 70) की दमदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल इतिहास में आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    टीम के बल्लेबाजों ने इस दौरान 14 चौके और 19 छक्के जड़े। चेन्नई के विरुद्ध पहली पारी में यह पांचवीं बार है जब आरसीबी ने 200 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले 2025 में बेंगलुरु ने पांच विकेट पर 213 रन बनाए थे और वह मुकाबला दो रन से जीता था।

    आखिरी चार ओवरों में जोड़े 97 रन

    आरसीबी की पारी का सबसे विस्फोटक चरण आखिरी चार ओवरों में देखने को मिला। टीम ने शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट खोकर 51 रन बनाए, जिसमें रन गति 8.50 प्रति ओवर रही। इसके बाद सात से 15 ओवर के बीच रन गति 11.33 प्रति ओवर से बल्लेबाजों ने तेजी बढ़ाई और दो विकेट गंवाकर 102 रन जोड़े। असली तूफान अंतिम चार ओवरों में आया, जब बिना कोई विकेट खोए 97 रन ठोक दिए गए। इस दौरान रन गति 19.40 प्रति ओवर रही।

    आईपीएल इतिहास में 16 से 20 ओवर के बीच किसी टीम द्वारा बनाए गए यह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी इतने ही रन बने थे। इस रिकॉर्ड में शीर्ष स्थान अभी भी आरसीबी का नाम है, जिसने 2016 में इसी मैदान पर गुजरात लायंस के विरुद्ध इस चरण में 112 रन बनाए थे।

    तीन जोड़ियों ने की 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी

    चेन्नई के विरुद्ध आरसीबी की शुरुआत मजबूत रही। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 37 रन जोड़े। हालांकि, कोहली 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सॉल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जब सॉल्ट पवेलियन लौटे, तब कप्तान रजत पाटीदार क्रीज पर आए और उन्होंने पडिक्कल के साथ तेजी से रन बनाए।

    दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों में 58 रन जोड़े। पारी के अंतिम चरण में रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चेन्नई के गेंदबाजों पर पूरी तरह हमला बोल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों पर नाबाद 99 रन की साझेदारी की। डेविड ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बरसात कर दी, जिससे आरसीबी का स्कोर 250 तक पहुंच गया।

    CSK's winning account remains closed Tim David and Rajat Patidar storm Chennai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    वैभव के तूफान में उड़ी RCB, जुरेल की फिनिशिंग से राजस्थान की शानदार जीत

    April 11, 2026

    LSG की रोमांचक जीत: आखिरी गेंद पर KKR को 3 विकेट से हराया, मुकुल चौधरी बने हीरो

    April 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026395

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026320

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    Accident

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 20265

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा…

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.