Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    November 19, 2026

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’
    Chhattisgarh

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    WEST BANGAL. आसनसोल की रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला। मोदी ने कहा कि बंगाल में अब बदलाव एक सच्चाई है और 4 मई के बाद गुंडाराज का हिसाब होगा।

    PM Modi Asansol Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में परिवर्तन अब एक अटल सच्चाई बन चुका है। उन्होंने कहा कि आसनसोल से लेकर दुर्गापुर और रानीगंज तक की गूंज बता रही है कि बंगाल की जनता अब डर के साए से बाहर निकलना चाहती है।

    ‘हिंदुओं को दी जा रही है धमकी’
    रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लाल पोस्टर के जरिए हिंदुओं को नरसंहार की धमकी दी जाती थी, आज टीएमसी भी वही कर रही है। एक खास समुदाय के नाम पर हिंदुओं को डराया जा रहा है। मोदी ने आश्वासन दिया कि जैसे बीजेपी ने पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है, वैसे ही वह भारत की पूर्वी सीमाओं को भी सुरक्षित करेगी।

    ‘4 मई के बाद शुरू होगा कानून का राज’
    प्रधानमंत्री ने टीएमसी के शासन की तुलना वामपंथियों के आतंक से की। उन्होंने कहा कि जैसे जनता ने वामपंथियों को हराया था, वैसे ही अब टीएमसी के डर के साम्राज्य का अंत होगा। मोदी ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि 4 मई के बाद बंगाल में असली कानून का राज शुरू होगा और हर एक गुंडागर्दी व अराजकता का हिसाब लिया जाएगा।

    संदेशखालि और आरजी कर मुद्दे पर घेरा
    पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर संदेशखालि तक की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि टीएमसी खुलेआम बलात्कारियों के साथ खड़ी है। मोदी के अनुसार, आज बंगाल की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और एसिड अटैक के मामलों में बंगाल अन्य राज्यों से आगे निकल गया है।

    ‘माफिया राज से मुक्ति का है यह चुनाव’
    प्रधानमंत्री ने इस चुनाव को माफिया राज से मुक्ति का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल ने कांग्रेस, वामपंथ और टीएमसी तीनों पर भरोसा किया, लेकिन सबने जनता के सपनों को कुचला है। मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी केंद्र की विकास योजनाओं में रोड़े अटकाती है, फिर भी केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    विकास कार्यों का गिनाया रिपोर्ट कार्ड

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसके अलावा आसनसोल-बोकारो ट्रेन सेवा, दो वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि औद्योगिक और परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूती मिल सके।

    दो चरणों में होगा बंगाल चुनाव
    पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में इस बार कुल दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें 152 सीटों पर किस्मत का फैसला होगा। वहीं, दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पूरे बंगाल के चुनावी नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा, जिस दिन यह साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।

    PM Modi launches scathing attack on TMC at Asansol rally says 'Gundaraj will end after May 4'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026415

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026406

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    BALCO NEWS

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी 25 हजाए रूपये की सहायता, जताई संवेदना

    By Chhattisgarh ExpressNovember 19, 202611

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरीराम चौरसिया के परिजनों को दी…

    20 और 21 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

    November 19, 2026

    शासकीय सेवा के 36 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण: सेजेस दूरपा में प्राचार्या श्रीमती हेमलता वाय की गरिमाममय विदाई एवं बाल दिवस समारोह संपन्न

    November 14, 2026

    ट्रांसपोर्ट नगर में युवक का शव मिलने से सनसनी… पुलिस जुटी जांच में 

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.