कोरबा में जुटेगा झेरिया यादव समाज: 24 मई को प्रदेश पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) के तत्वावधान में आगामी 24 मई 2026 को ऊर्जा धानी कोरबा की पावन धरा पर एक भव्य ‘स्वागत एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन होने जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें पूरे प्रदेश से समाज के दिग्गज पदाधिकारी और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।
यह वृहद् आयोजन राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार, अमरैया पारा, कोरबा में रविवार, 24 मई 2026 को सुबह 10 बजे से गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे अध्यक्षता, मेयर संजू देवी होंगी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम की माननीय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी
इस राज्य स्तरीय समारोह में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव,सचिव सुंदर लाल यादव,संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रराम यादव, अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ राजू यादव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ पंचराम यादव, जिलाध्यक्ष सक्ती दिवाकर यादव, कार्यकारिणी सदस्य आर.डी. यादव एवं रंजीत यादव शामिल हैं।
समाज को एकजुट करने का बड़ा आह्वान
आयोजन समिति के विनीत सदस्यों—छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर (पंजीयन क्रमांक 5066) से संबद्ध जिला-कोरबा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना और नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन करना है।
कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव और मूरत यादव ने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों, पार अध्यक्षों और सम्मानित सामाजिक सदस्य गणों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाएं।







