Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    August 6, 2026

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»समस्या»कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह
    समस्या

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन के उद्देश्य से रेलवे द्वारा निर्मित कुचेना अंडरब्रिज अब लोगों के लिए राहत की जगह आफत का सबब बन चुका है। अंडरब्रिज के बीचों-बीच भारी मात्रा में पानी भर जाने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है।

    पानी के नीचे छिपे गड्ढे बन रहे हादसे की वजह

    स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, अंडरब्रिज के निचले हिस्से में लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी भरा होने के कारण नीचे बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक केवल अनुमान के आधार पर आगे बढ़ते हैं। कई बार संतुलन बिगड़ने और पहिया गड्ढे में जाने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस अव्यवस्था से आक्रोशित राहगीर अंडरब्रिज का निर्माण करने वाली एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते नजर आते हैं।

    बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा प्रशासन

    हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर न तो रेलवे प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही संबंधित स्थानीय निकाय। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और सड़क की मरम्मत न कराए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

    पूरी बरसात बाकी, बढ़ेगी और आफत

    अभी मानसून का शुरुआती दौर है और आने वाले दिनों में और भारी बारिश की संभावना है। यदि समय रहते अंडरब्रिज से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और भयावह रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस जनसमस्या का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान निकाले।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदार मौन, राहगीरों को परेशानी 

    February 24, 2026

    खड़े होकर खाना खाने के नुकसान

    January 4, 2025

    5 जून से पहले बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन, क्षेत्रीय ग्राम विकास समिति ने बिजली विभाग को सौपा पत्र

    May 24, 2024
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026579

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    समस्या

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    By Chhattisgarh ExpressAugust 6, 20261

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह कोरबा…

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक

    August 6, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.