Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करने पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने मशाल जुलुस निकालकर किया प्रदर्शन 
    Korba

    कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करने पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने मशाल जुलुस निकालकर किया प्रदर्शन 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करने पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने मशाल जुलुस निकालकर किया प्रदर्शन

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खाता फ्रीज करने तथा 1822 करोड़ रूपये के नोटिस के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में टी पी नगर चौक से सीएसईबी चौक तक मसाल जूलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 30 साल पुराने आधारहीन मामले का बहाना करके ठीक चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त करना, इनकम टैक्स का नोटिस भेजना अलोकतांत्रिक है। केन्द्र सरकार धन, बल और केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग से विपक्ष को डराने और लोकतंत्र को खत्म करने को आमादा है।

    कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रुपए जमा करने के नोटिस को न.पा.नि. कोरबा के राजकिशोर प्रसाद ने भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है। उनका कहना है कि यह देश में लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने की भाजपा की केंद्र सरकार की साजिश है। मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है। उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गई है तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया है।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा है कि मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षडयंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छबि बनाई थी, केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रहे हैं। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षडयंत्र रचा है।
    शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोध षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया, डर और लालच से नेताओं की खरीद-फरोख्त की और जो नेता नहीं झूके, उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों से अंकुश लगाना जारी रखा है। अब जब देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड स्कैम को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया, उसमें मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती उजागर हुई है। जो तथ्य सामने आये है, वो बेहद चिंताजनक है, शर्मनाक है। देश की जांच एंजेसियों ईडी, आईटी को हफ्ता वसूली गैंग के रूप में संचालित किया जाना, ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी से स्पष्ट प्रमाण के बावजूद बड़ी बेशर्मी से साजिश करके मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर देना निंदनीय है।
    इस अवसर पर सुरेश सहगल, बी एन सिंह, उषा तिवारी, दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, सनीष कुमार, राकेश पंकज, रूपा मिश्रा, द्रोपदी तिवारी, बसंत चन्द्रा, बृजभूषण प्रसाद, लखन लाल सहिस, मुकेश राठौर, प्रदीप पुरायणे, एफ डी मानिकपुरी, गीता गभेल, सीताराम चौहान, शशी अग्रवाल, नारायण लाल कुर्रे, आरिफ खान, कुंजबिहारी साहू, लक्ष्मण लहरे, अश्वनी कश्यप, संतोष यादव, अशोक नारंगे, के एल मिश्रा, विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, राकेश देवांगन, पवन विश्वकर्मा, अंकित श्रीवास्तव, राजेश यादव, निशांत सिंह, निकेतन, संभावी डहरिया आदि सहित अनेको कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026

    नकल के एवज में मांगी रिश्वत, वीडियो सामने आने पर कर्मचारी सस्पेंड

    June 22, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026576

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Breaking news

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    By Chhattisgarh ExpressJuly 31, 20263

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित…

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

    July 31, 2026

    तेज रफ्तार और नादानी बनी काल: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, 9वीं के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.