एक पेड़ माँ के नाम : प्रेस परिसर में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News / भरत यादव
कोरबा। एक पेड़ नाम के अंतर्गत और संरक्षण के संकल्प के साथ सोमवार को कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और नगर निगम सभापति नूतन सिँह राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवानंद मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रेस परिसर में पौधों का रोपण किया।



हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें न सिर्फ लकड़ी,औषधि और जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं, बल्कि यह हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और शुद्ध हवा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा
यह बेहद खुशी की बात है कि आज प्रेस परिसर में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ है। मैं इसके लिए प्रेस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देता हूँ। साथ ही, मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश की जनता से अपील करता हूँ कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं कि हमारे राज्य में चारों ओर हरियाली और खुशहाली हो। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।




