Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»एकेडमिक एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजे गए इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता
    Blog

    एकेडमिक एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजे गए इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ला वियेन्सिया बीच रिजॉर्ट नॉर्थ गोवा में 15 नवंबर 2024 को एकेडमिक एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजे गए इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता

    डॉ संजय गुप्ता-एक सफर, एक परिवर्तन,एक जुनून, एक उम्दा और अद्वितीय सोच।

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। शिक्षा न हो तो मनुष्य के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। शिक्षा ही हमें आगे कुछ करने के लिए आवश्यक होती है
    नेतृत्व शब्द भले ही पढ़ने में आसान लगे परंतु इस शब्द का महत्व वही बता सकता है जिसने किसी जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से निभाया हो।यदि हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो तो हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता उसे पूरी ईमानदारी से वहां करने की होती है।ईश्वर हर किसी को इस गुण से नहीं नवाजता है। इतिहास गवाह है की जिसे भी यदि यह अवसर मिला और उसने यदि पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो ऐसे नेतृत्व कर्ताओं का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहा है ।रही बात विद्यालय जैसी पवित्र व चुनौतियों से भरे संस्था के नेतृत्व की तो इस कार्य को वही बखूबी कर सकता है जिसमें धैर्य, कुशलता, अनुभव, ज्ञान, जिम्मेदारी, ईमानदारी, सामंजस्य, अनुशासन तथा दूरदृष्टि जैसे गुण हों। विद्यालय का संचालन एक ऐसा विशेष कार्य हैं जिसमें अथक परिश्रम एवं कुशल अनुभव की आवश्यकता होती है।विद्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग प्रसस्त करने का कार्य केवल वही प्राचार्य कर सकता है जिसमें ज्ञान; अनुभव; धैर्य एवं प्रबंधकीय गुण मौजूद हों।

    डॉ. संजय गुप्ता एक ऐसी शख्सियत जो हर बदलाव के लिए हमेशा तत्पर

    शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्कूल एवं विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के कार्य करना विद्यालय संचालक का परम दायित्व होता है। प्राचार्य जो अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को तरक्की के राह पर ले जाता है। ऐसे ही ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी डॉ. संजय गुप्ता जो कि वर्तमान में इंडस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा दे रहें।* इस वर्ष पुनः सी ई डी फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024 में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान ,समर्पण एवं विशिष्ट प्रबंधन के कार्य तथा कुशल संस्था का संचालन करने के लिए डॉक्टर संजय गुप्ता को एकेडमिक एक्सीलेंट अवार्ड 2024 से सम्मांनित किया जा रहा है।
    विगत 45 वर्षों से शिक्षा जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य-इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
    डॉ. संजय गुप्ता को यह सम्मान 15 से 17 नवंबर 2024 को ला वियेन्सिया बीच रिजॉर्ट नॉर्थ गोवा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न लीडर,प्रोफेशनल,इनोवेटर्स जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे। सभी महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना : डॉ संजय गुप्ता, प्रिंसिपल इंडस पब्लिक स्कूल दीपका

    इस अवसर पर अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करते हुए डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि मैं सी ई डी फाउंडेशन एवं उसकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हुँ। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पुरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा। मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना। आजीवन जनसामान्य हेतु तथा विद्यालय के बच्चों सहित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हेतु समर्पण भाव से कार्य करता रहूंगा।संस्था के संचालन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहूंगा तथा बेहतर से भी बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा।
    डॉ. संजय गुप्ता का एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त होने पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।इससे पहले भी डॉ. संजय गुप्ता विभिन्न सम्मान से नवाजे गए हैं। साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाता रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026339

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Bilaspur

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 18, 20261

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दीपका में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

    September 18, 2026

    करतला में आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों की हुई जांच, 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.