Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग, त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान

    June 1, 2026

    बरमपुर में बसे विस्थापित परिवार के बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की किसान सभा ने

    June 1, 2026

    कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति ने आयोजित किया ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Health»दिनभर नहीं लगती है भूख तो रोजाना इन योगासन का करें अभ्यास
    Health

    दिनभर नहीं लगती है भूख तो रोजाना इन योगासन का करें अभ्यास

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 20, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HEALTH/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. दिनभर बिना खाए रहना या भूख नहीं लगना यह एक सामान्य परेशानी है। यह परेशानी किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि पूरा दिन बिना खाए रहना या फिर भूख न लगना, इसके अपने कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे थायराइज, डायबिटीज, कैंसर या फिर अन्य किसी बीमारी के कारण भूख कम हो जाती है। वहीं चिंता और मानसिक तनाव भी भूख को प्रभावित करती है। इसके अलावा व्यस्त लाइफस्टाइल, दवाओं के सेवन, अनियमित और अपूर्ण आहार, मासिक धर्म के समय आदि कई कारणों से भूख न लगने की समस्या हो सकती है।

     

    जब आपको भूख नहीं लगती है और आप खाना नहीं खाते हैं, तो इससे शरीर में पौष्टिकता की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से कमजोरी लगना, वजन कम होना और लंबे समय तक भूखे रहने से अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। ऐसे में भूख न लगने की समस्या यदि आपके साथ भी है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से भूख बढ़ाने में सहायता मिलती है और साथ ही आपका स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।

    धनुरासन

    इस आसन का अभ्यास वेट कम करने के अलावा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और भूख न लगने की समस्या को दूर करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

     

    ऐसे करें अभ्यास

    इस आसन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों पैरों के बीच गैप बना लें। अब घुटनों को ऊपर की तरफ मोड़ते हुए एड़ियों को अपने हाथों से पकड़ें और छाती और पैरों को ऊपर की तरफ ऊठाएं। इससे आपको थाइज और बाजुओं पर खिंचाव महसूस होगा। इस पोजीसन में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस लौट आएं।

     

    वज्रासन

    इस आसन का अभ्यास करना भी भूख बढ़ाने के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही आप वज्रासन का अभ्यास कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।

     

    ऐसे करें अभ्यास

    इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और ध्यान रखें कि आपके पैरों के बीच में गैप न हो। दोनों पैरों के अंगूठे एक साथ मिले होने चाहिए। अब हिप्स को एड़ियों पर टिकाएं और कमर को सीधा रखते हुए हथेलियों को घुटनों पर रखें। इस दौरान आपके दोनों घुटने भी आपस में मिले होने चाहिए। अब श्वास लेने पर ध्यान केंद्रित करते हुए थोड़ी देर बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

     

    भुजंगासन

    बता दें कि भूख न लगने का एक मुख्य कारण पेट की गड़बड़ी भी हो सकती हैं। ऐसे में भुजंगासन का अभ्यास आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है और आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायता करता है।

     

    ऐसे करें भुजंगासन का अभ्यास

    सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को साइड में रखें और पैरों के बीच दूरी बनाकर रखें। अब दोनों हाथों पर दबाव देते हुए शरीर के अगले हिस्से को उठाएं और आसमान की ओर देखें। इस दौरान सांसों का क्रम सामान्य बनाए रखें। कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

    If you do not feel hungry throughout the day then practice these yogasanas daily you will start feeling hungry
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तेज गर्मी में अमृत है खस का शरबत, शरीर को रखे ठंडा और फिट

    April 11, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026

    Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान

    April 9, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026314

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026299

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026264

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग, त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान

    By Chhattisgarh ExpressJune 1, 202612

    उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का…

    बरमपुर में बसे विस्थापित परिवार के बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की किसान सभा ने

    June 1, 2026

    कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति ने आयोजित किया ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम

    May 31, 2026

    आध्यात्मिकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के द्वारा व्यक्ति नशे की प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है: बी. के. बिंदु दीदी

    May 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.