Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Dipka»आई.पी.एस. दीपका के क्रीड़ांगन में ‘वार्षिक खेल महोत्सव’ का आयोजन ,बच्चों ने विभिन्न खेलों में दिखाया अपना जौहर ,जीते स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक
    Dipka

    आई.पी.एस. दीपका के क्रीड़ांगन में ‘वार्षिक खेल महोत्सव’ का आयोजन ,बच्चों ने विभिन्न खेलों में दिखाया अपना जौहर ,जीते स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 1, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जीवन के मैदान में खेल है आगे बढ़ने का मूलमंत्र-डॉ संजय गुप्ता

    आई.पी.एस. दीपका में प्रायमरी कक्षा के वार्षिक क्रीड़ोत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन

    आई.पी.एस. दीपका के क्रीड़ांगन में ‘वार्षिक खेल महोत्सव’ का आयोजन ,बच्चों ने विभिन्न खेलों में दिखाया अपना जौहर ,जीते स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: छात्र के सर्वांगीण विकास हेतु खेलों का उसके जीवन में होना आवश्यक है । खेल बिना बालपन अधूरा सा लगता है । खेल जहाँ एक ओर शारीरिक तंदुरूस्ती प्रदान करता है वहीं प्रतिस्पर्धा एवं सामुहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित भी करता है । विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ विशेष रूप से खेल के लिए समय दिया जाता है ताकि छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सतत् रूप से होता रहे ।
    इसलिए विद्यालय में प्रतिदिन के खेल गतिविधियों के अलावा वर्ष में एक बार वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है ।

    दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जिसमें प्रायमरी कक्षा के अनेक खेलों में बच्चों और उनके साथ अभिभावकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता के साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय ध्वजारोहण के पश्चात परेड की सलामी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेल दिवस की शुरूआत की गई और खेल दिवस के मशाल को विद्यार्थियों एवं खेल प्रशिक्षक के द्वारा प्रज्वलित कर एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 के प्रारंभ की घोषणा की ।
    स्कुल मैदान में अनेक प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 3 री से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों हेतु 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस ,एवं रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया एवं विजेताओं को पदक से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के क्रीड़ा प्रशिक्षक श्री रति सर एवं अविनाश सर सहित , शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती सोमा सरकार तथा सभी शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा। कीड़ांगन में उपस्थित अभिभावकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता के साथ अभिभावकों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया इस आयोजन में अभिभावकों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महिलाओं के लिए टग ऑफ वार का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का भी सभी ने खूब आनंद लिया।सभी विजेताओं को स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक से अभिभावकों सहित विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने सम्मानित किया।

    अविनाश महंत (खेल प्रशिक्षक ) ने  कहा कि वस्तुतः खेल मनोरंजन और शक्ति के सम्पूरक हैं। खेलों से खिलाड़ियों का शरीर स्वस्थ तथा मजबूत बनता है, उनके शरीर में चुस्ती, स्फूर्ति और शक्ति आती है। खेलने से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेलों में भाग लेने से मानसिक तनाव कम हो जाता है, शरीर के पूर्ण स्वस्थ होने से उसमें रोग–निरोधक क्षमता आ जाती है।

    रति सर( खेल प्रशिक्षक ) ने कहा कि स्वस्थ शरीर में जीवन का आनन्द निहित माना गया है। शरीर यदि रोगों का घर है, तो वह आनन्द का भी भण्डार है। इसके लिए यह जरूरी है कि तन के साथ मन भी स्वस्थ रहे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, योगासन तथा खेलकूद आदि का विशेष महत्त्व है। इनमें भी खेलों का अनेक कारणों से महत्वपूर्ण स्थान है।विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में खेलकूद की सुविधाएँ इसीलिए उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि युवकों के व्यक्तित्व का निर्माण हो सके। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। खेलों में भाग लेने से जहाँ शारीरिक क्षमता की वृद्धि होती है, वहाँ व्यक्ति के चरित्र का भी विकास होता है । वह अन्याय, शोषण, उत्पीड़न एवं अनाचार का साहस और दृढ़ता से मुकाबला कर सकता है। महापुरुषों के जीवन पर दृष्टि डालें, तो श्रीराम, श्रीकृष्ण, अर्जुन, महाराणा प्रताप, शिवाजी, स्वामी विवेकानन्द आदि सब शक्तिशाली थे। वे किसी–न–किसी प्रकार की शारीरिक विद्या एवं कौशल में प्रवीण थे। इसी कारण वे यशस्वी बने। अस्वस्थ व्यक्ति तो स्वयं के लिए बोझ होता है। अतएव व्यक्तित्व के निर्माण के लिए खेलों का विशेष महत्व है।

    श्रीमती सोमा सरकार (शैक्षणिक प्रभारी) ने कहा कि खेलों में भाग लेने से ऐसी भावना का विकास होता है, जिससे आदमी सुख और दुःख में एकसमान रहता है। खेल–भावना के कारण हार और जीत को सहजता से लिया जाता है तथा परस्पर मैत्री भावना का विकास होता है। खेलों से ओजस्वी एवं उदात्त स्वभाव के साथ सहजता का गुण आ जाता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से लक्ष्य प्राप्त करने की भावना इससे बढ़ती है।

    खेल से हमारा शरीर तो स्वस्थ्य एवं तंदरूस्त रहता ही है साथ ही साथ हमारा मन प्रत्येक कार्य में लगता है – श्री राहुल देव शर्मा (डॉक्टर संजय गुप्ता, प्राचार्य

    डॉक्टर संजय गुप्ता (प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तो होता ही है साथ ही साथ वे अध्ययन के साथ सामंजस्य बनाकर सतत् अपने मुकाम की ओर अग्रसर होते हैं । खेल विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । जिस प्रकार नाम, प्रसिध्दि और पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है । उसी प्रकार स्वस्थ्य शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए खेल आवश्यक है ।
    खेल गतिविधियों में शामिल होना प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए बहुत आवश्यक है । यह न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करता है बल्कि, यह मानसिक शक्ति को बढ़ाता है । किसी भी व्यक्ति की सफलता मानसिक और शारीरिक ऊर्जा पर निर्भर करती है और खेल इसका सशक्त माध्यम है ।जीवन में खेलों का विशेष महत्त्व है। मानसिक एवं शारीरिक विकास सन्तुलित होता रहे, इसी बात को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को खेलकूद एवं व्यायाम आदि का शिक्षण–प्रशिक्षण दिया जाता है। व्यक्तिगत जीवन से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेलों से जो लाभ मिलता है, उससे खेलों का महत्त्व स्वतः ज्ञात हो जाता है। खेल बहुत तरीकों से हमारे जीवन को उन्नत करने का कार्य करता है। यह हमें अनुशासन और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख देता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से स्वस्थ रहने में मदद करता है। नियमित रूप से खेल खेलना हमारे मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। खेल कई प्रकार के नियमों द्वारा संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। यहां मैं नेतृत्व और अनुशासन की शिक्षा देता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026285

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026255

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026155

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152
    Don't Miss

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    By Chhattisgarh ExpressMay 1, 202623

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत…

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.