Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप Final में पहुंचने का समीकरण बदला, सबसे करीब साउथ अफ्रीका
    Sports

    आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप Final में पहुंचने का समीकरण बदला, सबसे करीब साउथ अफ्रीका

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 10, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTS/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की है। वहीं इस जीत से साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। लेकिन इससे टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सिनेरियो अब बदल चुका है। इसके अलावा श्रीलंका के लिए टॉप-2 में फिनिश करना अब बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है।

    साउथ अफ्रीका के लिए सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का एक ही तरीका है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ अपने बाकी बचे दो WTC मैचों में से एक में जीत दर्ज कर लें तो वे WTC फाइनल का टिकट हासिल कर लेंगे। अगर साउथ अफ्रीका दोनों मैच जीत जाती है तो संभवत वह नंबर एक पर WTC पॉइंट्स टेबल में फिनिश करेगी। अगर टीम दोनों मैच हार जाती है तो फिर फाइनल के कंटेशन से बाहर हो सकती है। उस स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया के टॉप-2 में फिनिश करने के चांस होंगे।

     

    WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की राह

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड में भारत को हराकर अस्थायी रूप से डब्ल्यूटीसी पॉइट्ंस टेबल में टॉप पर वापस आ गई थी, लेकिन अगले ही दिन साउथ अफ्रीका ने उसकी बादशाहत को खत्म कर दिया और उसे दूसरे नंबर पर धकेल दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट अपने दम पर कटाना है तो भारत को बाकी बचे तीन मैचों में हराना होगा। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत भी दर्ज करनी होगी। अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर खत्म होती है तो इस हालात में ऑस्ट्रेलिया को भारत से ऊपर रहने के लिए श्रीलंका में कम से कम एक टेस्ट मैच जीतना होगा और फिर दक्षिण अफ्रीका के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से 2-3 से हार जाता है तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के परिणामों पर निर्भर किए बिना आगे बढ़ने के लिए श्रीलंका को दोनों टेस्ट में परास्त करना होगा।

     भारत की WTC फाइनल की राह

    टीम इंडिया के इस डब्ल्यूटीसी साइकिल में तीन मुकाबले बाकी हैं, जो मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने हैं। अगर भारतीय टीम बाकी बचे तीनों मैच जीत जाती है तो अपने दम पर लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है। अगर टीम दो मैच जीतती है और एक ड्रॉ करा लेती है तो भी फाइनल खेल सकती है, लेकिन सीरीज का नतीजा 2-2 से बराबर रहता है तो फिर भारत को उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दोनों टेस्ट ड्रॉ रहें। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का जीत प्रतिशत 55.26 प्रतिशत बराबर हो जाएगा और भारत सीरीज जीतने के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी मैच जीता तो फिर टीम इंडिया बाहर हो जाएगी। अगर श्रीलंका ने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की तो फिर ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी।

    श्रीलंका के पास WTC फाइनल में पहुंचने का मौका

    साउथ अफ्रीका में सीरीज हारने के बाद श्रीलंका के WTC Final में पहुंचने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं, लेकिन अभी भी एक चांस है कि श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए उसे ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराना होगा और उनका जीत प्रतिशत 53.85 प्रतिशत हो जाएगा। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान से 2-0 से हार मिलती है तो उनके अंक घटकर 52.78 प्रतिशत हो जाएंगे। इस के स में ऑस्ट्रेलिया या भारत में से कोई एक ही श्रीलंका के 53.85 प्रतिशथ के आंकड़े को पार कर सकता है। इसके अलावा एक और समीकरण है कि अगर दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम एक ड्रॉ मैच खेलती है तो उनका जीत प्रतिशत 55 प्रतिशत से ऊपर रहेगा। इस स्थिति के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीते और दो मैच ड्रॉ रहें। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों से श्रीलंका से ऊपर रहेगी।

    South Africa is closest The equation to reach the ICC World Test Championship Final has changed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026318

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    By Chhattisgarh ExpressJune 11, 202619

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध खनिज उड़नदस्ता…

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026

    कोरबा प्रेस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न; कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , सभापति नूतन सिंह राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने रोपे पौधे

    June 8, 2026

    रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में तत्काल शामिल किया जाए : जगनीक यादव

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.