Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Breaking news: जलस्तर बढ़ने पर मिनीमाता (बांगो) बांध के खोले गए 9 गेट, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा पानी 

    August 16, 2026

    कोरबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वाहन से 26 नग अवैध सागौन लट्ठ जब्त

    August 16, 2026

    कोरबा किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»जिला प्रशासन ने ली होटल संचालकों की बैठक, नया साल में कार्यक्रम आयोजन को लेकर दिए दिशा निर्देश… पढ़िए खबर…..
    Blog

    जिला प्रशासन ने ली होटल संचालकों की बैठक, नया साल में कार्यक्रम आयोजन को लेकर दिए दिशा निर्देश… पढ़िए खबर…..

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन ने ली होटल संचालकों की बैठक, नया साल में कार्यक्रम आयोजन को लेकर दिए दिशा निर्देश… पढ़िए खबर…..

    कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी लगाना होगा,सार्वजनिक आयोजन की सूचना स्थानीय थाने में देनी होगी और संबंधित कार्यपालिक दंडाधिकारी से लेनी होगी अनुमति

     

    भरत यादव / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 

    कोरबा/ 26 दिसम्बर/ नये साल की पूर्व संध्या पर नववर्ष आगमन को लेकर कोरबा शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाये जाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देश पर आज दिनांक 26.12.2024 को 16:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ए.डी.एम. कोरबा मनोज बंजारे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबायू. बी. एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज महिलांगे, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा राकेश राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोरबा से डॉ. सी.के सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा पी. बी. सिदार, तहसीलदार कोरबा, थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाईन रामपुर, बालकोनगर, दर्री प्रभारी अधिकारी मानिकपुर, सीएसईबी, सर्वमंगला, हॉटल जश्न रिसार्ट राताखार के केनी दीप सिंह, हॉटल कैफे कारवा दादर के हेमंत पैकरा, हॉटल द क्लाउण्ड कैफे के देबाजीत बंजारे, हॉटल रिशु के घनश्याम मानिकपुरी, हॉटल आकाश/देवास के फारूख खान, हॉटल श्री महाराजा के सम्राट बोस, हॉटल श्री गणेश इन के रोहित असरानी, हॉटल गैंड गोविंदा कोरबा के रामसाय निर्मलकर, हॉटल ब्लू डायमण्ड दिग्विजय कुमार राजपूत, हॉटल आर्शिवाद इन के ठाकुर सिंह, हॉटल सेंटर पांइट के बी.के. श्रीवास्तव, हॉटल पॉवर टॉउन के अरूण, हॉटल विनायक रेसीजेंसी के राकेश आदिले, हॉटल हेरिटेज इन के त्रिभूवन सिंह, सहित अन्य हॉटल के प्रबंधक उपस्थित हुये। बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई…….

    01. किसी भी सार्वजनिक आयोजन की समय पूर्व सूचना स्थानीय थाने एवं संबंधित कार्यपालिक दण्डाधिकारी को देकर आयोजन की अनुमति समय पूर्व प्राप्त कर ली
    जाये ।
    02. किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाये, जिससे किसी प्रकार से यातायात बाधित न हो ।
    03. सभी प्रकार के सार्वजनिक आयेजन में आयोजकों को सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिससे कार्यक्रम के दौरान असमाजिक तत्वों की पहचान सुनिश्चित की जा सकें।
    04. सभी सार्वजनिक आयोजनों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाये एवं विद्युत प्रवाह के सुरक्षित रहने का प्रमाण पत्र सीएसईबी से प्राप्त कर लिया जाये।
    05. सार्वजनिक आयोजनों में जनरेटर के माध्यम से बिजली की वैकल्पित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये
    06. हॉटल/बंद परिसर में होने वाले सार्वजनिक आयोजन में कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने के लिए पृथक से रजिस्टर रखा जाकर जानकारी अपडेट रखी जाये ।
    07. सार्वजनिक कार्याक्रमों में आयोजक यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा आवश्यतानुसार वालेन्टियर्स रखे जाये। किसी भी स्थिति में किसी वालेन्टियर्स या बाउर्न्स के द्वारा किसी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार न किया जाये ।
    08. सभी कार्यक्रम आवश्यक रूप से 12:15 बजे तक समाप्त कर दिये जाये ।
    09. अनुज्ञा प्राप्त बीयर बार निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक रूप से बंद कर दिये जाये।
    10. किसी भी सार्वजनिक स्थल में बिना अनुज्ञा शराब / बीयर न परोसी जाये तथा ऐसे स्थलों पर यह सुनिश्चित किया जाये कि अव्यस्क बच्चों को शराब / बीयर न परोसी जाये ।
    11. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित डेसिबल में किया जाये तथा रात्रि 22:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न करें।
    12. सभी हॉटल / ढाबा / लॉज के प्रबंधक / नववर्ष के आयोजकगण अनिवार्य रूप से आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र रखे।
    13. बंद परिसर में पृथक-पृथक प्रवेश एवं निर्गम द्वार चिन्हित कर लिये जाये ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    Breaking news: जलस्तर बढ़ने पर मिनीमाता (बांगो) बांध के खोले गए 9 गेट, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा पानी 

    August 16, 2026

    कोरबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वाहन से 26 नग अवैध सागौन लट्ठ जब्त

    August 16, 2026

    कोरबा किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन

    August 16, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026581

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026387

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Blog

    Breaking news: जलस्तर बढ़ने पर मिनीमाता (बांगो) बांध के खोले गए 9 गेट, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा पानी 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 16, 202630

    Breaking news: जलस्तर बढ़ने पर मिनीमाता (बांगो) बांध के खोले गए 9 गेट, हसदेव नदी…

    कोरबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वाहन से 26 नग अवैध सागौन लट्ठ जब्त

    August 16, 2026

    कोरबा किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन

    August 16, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में किया ध्वजारोहण, भारत माता की जय से गूंजा परिसर 

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.