Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 2, 2026

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»बेबीलोन कैपिटल रायपुर में 11 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे जाएंगे इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता 
    Blog

    बेबीलोन कैपिटल रायपुर में 11 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे जाएंगे इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेबीलोन कैपिटल रायपुर में 11 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे जाएंगे इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता

     

    भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

    कोरबा / मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। शिक्षा न हो तो मनुष्य के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। शिक्षा ही हमें आगे कुछ करने के लिए आवश्यक होती है
    नेतृत्व शब्द भले ही पढ़ने में आसान लगे परंतु इस शब्द का महत्व वही बता सकता है जिसने किसी जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से निभाया हो।यदि हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो तो हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता उसे पूरी ईमानदारी से वहां करने की होती है।ईश्वर हर किसी को इस गुण से नहीं नवाजता है। इतिहास गवाह है की जिसे भी यदि यह अवसर मिला और उसने यदि पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो ऐसे नेतृत्व कर्ताओं का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहा है ।कुछ लोग हमेशा बड़ी तत्परता से काम करते दिखते हैं, पर गौर से देखने पर पता चलेगा कि जिस काम को एक घंटे में निपटाया जा सकता था, उसे बेकार में कई घंटों तक खींच रखा है। यदि आप अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने भीतरी माहौल को तनाव रहित एवं शांत रखना चाहिए। कोई काम करते समय पहले छूटे किसी और काम पर दिमाग भटक जाए, तो उस समय जो काम कर रहे हैं उसमें आपका पूरा लगाव नहीं होगा। इस तरह के बेमतलब के ख्यालों को जगह देंगे, तो वह आपकी तेजी को मंद करके आपकी काम करने की क्षमता को कम कर देगा।


    रही बात विद्यालय जैसी पवित्र व चुनौतियों से भरे संस्था के नेतृत्व की तो इस कार्य को वही बखूबी कर सकता है जिसमें धैर्य, कुशलता, अनुभव, ज्ञान, जिम्मेदारी, ईमानदारी, सामंजस्य, अनुशासन तथा दूरदृष्टि जैसे गुण हों।* विद्यालय का संचालन एक ऐसा विशेष कार्य हैं जिसमें अथक परिश्रम एवं कुशल अनुभव की आवश्यकता होती है।विद्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग प्रसस्त करने का कार्य केवल वही प्राचार्य कर सकता है जिसमें ज्ञान; अनुभव; धैर्य एवं प्रबंधकीय गुण मौजूद हों।

    शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्कूल एवं विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के कार्य करना विद्यालय* संचालक का परम दायित्व होता है। प्राचार्य जो अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को तरक्की के राह पर ले जाता है। *ऐसे ही ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी डॉ. संजय गुप्ता जो कि वर्तमान में इंडस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा दे रहें।* इस वर्ष एक सर्वोच्च मीडिया ग्रुप ‘ *एक उपदेश’* द्वारा वर्ष 2025 हेतु शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान ,समर्पण एवं विशिष्ट प्रबंधन के कार्य तथा कुशल संस्था का संचालन करने के लिए *डॉक्टर संजय गुप्ता को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से* सम्मांनित किया जा रहा है।

    यह अवॉर्ड डॉक्टर संजय गुप्ता को आगामी 11 जनवरी2025 को बेबीलोन कैपिटल रायपुर में विभिन्न ख्यातिलब्ध महनीय व्यतित्वों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।
    विगत 47 वर्षों से शिक्षा जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य-इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
    इस कार्यक्रम में विभिन्न लीडर,प्रोफेशनल,इनोवेटर्स,पॉलिटिशियंस जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे। सभी महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि डॉक्टर संजय गुप्ता को यह उपलब्धि संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में उनकी शिक्षा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग,नवाचार,कुशल प्रबंधन,रचनात्मकता,संवाद शैली,बेहतर परीक्षा परिणाम,स्वच्छ विद्यालय वातावरण,पेरेंट्स सेटिस्फेक्शन,हैप्पी एनवायरनमेंट,

    सामाजिक सरोकार,जागरूकता,राष्ट्र के प्रति पूर्णतः समर्पित भावी पीढ़ी के निर्माण इत्यादि विभिन्न मापदंडों में खरा उतरने पर दी जा रही है। अभिव्यक्ति जाहिर करते हुए डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि* मैं *एक उपदेश मीडिया* एवं उसकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हुँ। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा। मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना। आजीवन जनसामान्य हेतु तथा विद्यालय के बच्चों सहित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हेतु समर्पण भाव से कार्य करता रहूंगा।संस्था के संचालन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहूंगा तथा बेहतर से भी बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा।
    डॉ. संजय गुप्ता को स्वामी विवेकानंद नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड* प्राप्त होने की सूचना पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।इससे पहले भी डॉ. संजय गुप्ता विभिन्न सम्मान से नवाजे गए हैं। साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाता रहा है।
    उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिन में केवल चौबीस घंटे मिले हैं। इतने समय के अंदर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, इसकी क्षमता हर इंसान में अलग होती है। आपका शरीर, मन और ऊर्जा किस हद तक एक साथ मिलकर काम करते हैं इसके आधार पर ही यह बात तय हो सकती है कि आपसे कितना काम संभव है। तीनों में तालमेल न होने पर आपको चाहे जितना समय मिले, काफी नहीं होगा।समय बीत जाने के बाद किए जाने वाले अनेक काम निरर्थक(बेमतलब) हो जाते हैं। यह अहम नहीं है कि आप कितने घंटे काम करते हैं। उतने घंटों में आप कितनी देर अपनी क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल करते हुए काम करते हैं, यही आपकी कामयाबी को तय करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026363

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Administration

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    By Chhattisgarh ExpressOctober 2, 20266

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र कोरबा…

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    जमीन का टुकड़ा बना जान का दुश्मन: किसान क्रेडिट कार्ड के विवाद में भतीजे ने ली 85 साल के बुजुर्ग चाचा की जान

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.