BOLLYWOOD. बॉलीवुड से एक रोमांचक खबर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. रोहित शेट्टी की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ में अब एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव होने जा रहा है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बार फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे. यह पहली बार होगा, जब ‘गोलमाल’ की दुनिया में कोई इतना बड़ा स्टार विलेन की भूमिका में अजय देवगन के सामने खड़ा होगा.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ अपने पिछले सभी भागों से काफी बड़ी, बोल्ड और शानदार होने वाली है. अब तक इस सीरीज की फिल्में सिचुएशनल कॉमेडी और किरदारों के आपसी तालमेल पर आधारित रही हैं, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी इसमें फैंटेसी एलिमेंट्स जोड़ने जा रहे हैं. अक्षय कुमार का जुड़ना इस सीरीज के लिए एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. अजय देवगन और अक्षय कुमार की टक्कर पर्दे पर न सिर्फ एक्शन, बल्कि कॉमेडी के लेवल पर भी फिल्म को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी.
सितारों से सजी पुरानी और नई पलटन
अजय देवगन एक बार फिर अपनी टोली के लीडर बनकर लौट रहे हैं. उनके साथ इस सफर में पुराने साथी अपनी मस्ती का तड़का लगाएंगे. फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े दिलचस्प रोल में रहेंगे. सपोर्टिंग कास्ट में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर की सिग्नेचर कॉमेडी बरकरार रहेगी. चर्चाएं हैं कि शरमन जोशी की भी इस बार वापसी हो सकती है, जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.