Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026

    बरमपुर- वैशाली नगर वार्ड में पार्षद भानुमति जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में नहाया सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»आरोग्य परियोजना:  बालको ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया जागरूकता अभियान
    Blog

    आरोग्य परियोजना:  बालको ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया जागरूकता अभियान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरोग्य परियोजना:  बालको ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया जागरूकता अभियान

     

    भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

    कोरबा /बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। कंपनी ने इस साल के थीम ‘सही रास्ते अपनाएं: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!’ के तहत महीने भर चले अभियान में जिले के 31,000 से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच बनाई। बालको ने सोशल रिवाईवल ग्रुप ऑफ अरबन रूरल एण्ड ट्राईबल, स्रोत, कोरबा के साथ साझेदारी कर जिला स्वास्थ्य विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (सीजीएसएसीएस) के सहयोग से इस अभियान को संचालित किया।

     

    इस साल के थीम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स प्रति जागरूकता बढ़ाना, तथ्यात्मक जानकारी का प्रसार करना, कलंक को कम करना और उच्च जोखिम वाले व्यवहार समूह, युवाओं और समुदाय के बीच निवारक उपायों को बढ़ावा देना है। कंपनी द्वारा संचालित मासिक ऑडियो-विजुअल ‘जागरूकता रथ’ अभियान का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। जिसमें कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी, डॉ. के. के. सहारे, डीन मेडिकल कॉलेज, कोरबा तथा डॉ. बी. आर. रात्रे (नोडल अधिकारी, एचआईवी/एड्स और टीबी) डॉ. गोपाल कंवर, संयुक्त निदेशक सह जिला अस्पताल अधीक्षक शामिल हुए।

    कंपनी के सामुदायिक विकास पहल द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों तथा स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में होप्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, सरकारी मेडिकल कॉलेज, तथा अस्पताल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज ने प्रथम पुरस्कार जीता। उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागरूकता सत्र तथा महाविद्यालयों में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां जागरूकता एचआईवी के खिलाफ एक शक्तिशाली ढाल के रूप में कार्य करेगा। जागरूकता सत्रों के साथ हमारा लक्ष्य एक अधिक सूचित और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा देना है, जो ऐसी बीमारी के ट्रांसमिशन में कमी लाएगा और जीवन को सुरक्षित कर सकता है। समुदायों के भीतर हमारा लक्ष्य सभी के लिए एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य बनाने की दिशा में हमारी कटिबद्धता को दर्शाता है।

    नागरिकों से इस बीमारी को बेहतर ढंग से समझने का अनुरोध करते हुए, जिला अस्पताल कोरबा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि मैं प्रत्येक नागरिक से आगे आने, ज्ञान प्राप्त करने और एचआईवी/एड्स स्थिति के बारे में जागरूक होने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड और जिले में एकीकृत परीक्षण और परामर्श केंद्र (आईसीटीसी) तैयार हैं जो व्यक्तियों को उनकी भलाई की यात्रा में सशक्त बनाने के लिए मुफ्त परीक्षण और परामर्श प्रदान करते हैं।

    13 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से 50 से अधिक युवाओं को जागरूकता लीडर (स्वयंसेवक) के रूप में सशक्त बनाने के लिए ‘2 दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण’ का आयोजन किया। इन्हीं युवा लीडर ने 22 ‘युवा चौपाल’ के माध्यम से एचआईवी के रोकथाम पर बात कर 700 से अधिक युवाओं को एचआईवी पर संवेदनशील बनाया। इसके साथ ही 3 प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में एचआईवी/एड्स परामर्श और प्रथम स्तर की परीक्षण सेवाओं की सुविधा प्रदान की गई। इससे लोगों को उनके घर के दरवाजे पर परामर्श और परीक्षण की सुविधा मिल सकी। एड्स पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ट्रक ड्राइवर और प्रवासी श्रमिक समूह के 200 सदस्यों को व्यवहार परिवर्तन प्रथाओं और विषय वस्तु पर उनकी जानकारी के लिए सुलभ सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

    आरोग्य परियोजना एक व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो कंपनी ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम एचआईवी, टीबी, नशामुक्ति पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से निवारक और उपचारात्मक दोनों तरह की गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रदान करती है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण और एनीमिया पर जागरूकता अभियान संचालित करती है। वित्तीय वर्ष विभिन्न उपचारात्मक और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से 40,000 से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई। बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए 2000 से अधिक माताओं को उनकी देखभाल और पोषण संबंधी प्रथाओं में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह परियोजना स्थानीय स्वास्थ्य निकायों और समितियों को मजबूत भागीदारी के साथ सशक्त बनाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026580

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026387

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Breaking news

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 15, 202631

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा…

    बरमपुर- वैशाली नगर वार्ड में पार्षद भानुमति जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में नहाया सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र

    August 15, 2026

    विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.