Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
कुछ दिनों से तनाव में थी छात्रा, घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढोढ़ीपारा भैसखटाल से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक पूर्व नगर निगम पार्षद की 18 वर्षीय बेटी ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका घर की बड़ी बेटी थी और हाल ही में उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट की वजह से मानसिक तनाव में थी छात्रा परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती बीते कुछ समय से…
ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा आसमान से ‘तीसरी आंख’ का पहरा: कोरबा में ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफिया पस्त, 3 वाहन जब्त छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/ भरत यादव कोरबा, 26 जून 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के…
मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब , घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने मोदी की गारंटी का नाम देकर वर्ष 2023 के चुनावी घोषणा-पत्र में मितानिनों से किए गए वादों को पूरा कराने की मांग को लेकर गुरुवार को कोरबा में मितानिनों का अभूतपूर्व जनसमूह सड़कों पर उतर आया। प्रातः 11 बजे प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आह्वान पर जिले भर से आईं हजारों मितानिनें घंटाघर चौक में एकत्रित हुईं और अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना उपरांत मितानिनों ने अनुशासन और एकजुटता…
प्रतिबंध के बाद भी थमा नहीं अवैध रेत का खेल: उरगा में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर मड़वारानी के पास सोन नदी से रेत निकालकर लौट रहा था ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर पलटा कोरबा । छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : जिले में नदी-नालों से रेत निकासी पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद अवैध उत्खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी अवैध रेत खनन से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक हादसा उरगा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां आज गुरुवार सुबह ग्राम मड़वारानी के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक…
बरमपुर, राताखार और कसनिया से 1 टीपर और 2 ट्रैक्टर को जब्त बड़ा सवाल: एनजीटी (NGT) के कड़े नियमों के बावजूद आखिर क्यों नहीं थम रहा ‘रेत चोरों’ का दुस्साहस? कोरबा | 24 जून 2026l छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देश और उप संचालक (खनि प्रशासन) के मार्गदर्शन में 24 जून को जिले भर में एक विशेष अभियान चलाया गया। खनिज विभाग की टीम ने जिले के कई संवेदनशील और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ…
आपातकाल ने छीनी थी जनता की आवाज, लोकतंत्र को बनाया गया था बंधक, मीडिया की आवाज दबाने का हुआ था प्रयास – अनुज शर्मा कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस NEWS : भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रेस क्लब, तिलक भवन कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में धरसींवा विधायक एवं भाजपा नेता अनुज शर्मा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश ने तानाशाही और दमन का दौर देखा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत…
बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 01 की बदहाल तस्वीर: पानी, सड़क और रोजगार के लिए तरस रहे लोग, पार्षद ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़/ भरत यादव, कोरबा कोरबा / बांकीमोंगरा: विकास के दावों के बीच नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का वार्ड क्रमांक 01 बांकी बस्ती एवं पुरैना बस्ती आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए आंसू बहा रहा है। पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, आंगनबाड़ियों की दुर्दशा, बेरोजगारी और सिंचाई की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। वार्ड पार्षद इन्द्रदीप कंवर द्वारा नगर पालिका, जिला प्रशासन और SECL प्रबंधन को…
कब सुधरेगा सिस्टम : सर्पदंश से मृत मवेशियों के मुआवजे की फाइल अटकी, परेशान हितग्राही तहसीलदार के निर्देश के बाद भी नहीं मिला जवाब, हितग्राही को दो माह से घुमाया जा रहा – राजेश यादव कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ : सर्पदंश से गाय एवं उसके बछड़े की मृत्यु होने पर शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए हितग्राही संजय यादव का प्रकरण लंबे समय से लंबित है। मामले में प्रशासनिक पत्राचार होने के बावजूद अब तक निराकरण नहीं होने से हितग्राही लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। दरअसल तहसीलदार, कटघोरा ने पत्र क्रमांक 93, दिनांक 21.04.2026…
जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी। राजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में जुआ खेलते हुए कई लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। खास बात यह रही कि गिरफ्तार कथित आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है, जिसके पकड़े जाने से महकमे में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से…
बालको का जुबली पार्क बना सामुदायिक विकास का नया केंद्र, सभी आयु वर्ग के लिए आधुनिक सुविधाएं कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: बालको द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क को समुदाय के लिए समर्पित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का नया केंद्र बनकर उभरा है। कंपनी ने इसे सभी आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आधुनिक खेल उपकरण, युवाओं और वयस्कों के लिए व्यायाम उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम स्थल, योग एवं…