Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
INTERNATIONAL. चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के सत्तारूढ़ गठबंधन के टूटने के बाद जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने शुक्रवार को संसद को भंग करने का आदेश जारी किया और चुनाव के लिए एक नई तारीख निर्धारित 23 फरवरी की है। शोल्ज की तीन पार्टियों वाली गठबंधन सरकार छह नवंबर को तब संकट में घिर गई, जब उन्होंने जर्मनी की स्थिर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के तरीके पर विवाद के कारण अपने वित्त मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। 733 सीटों वाले बुंडेस्टैग में स्कोल्ज़ ने अपने पक्ष में केवल 207 वोट हासिल किए, जबकि उनके खिलाफ 394 वोट पड़े और 116 अनुपस्थित…
महाराष्ट्र . 7 लाख रुपये के इनामी 27 वर्षीय नक्सली ने महाराष्ट्र के गोंदिया में आत्मसमर्पण कर दिया। देवा उर्फ अर्जुन उर्फ राकेश सुमदो मुदाम प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड ‘दलम’ और पामेड़ ‘प्लाटून’ नंबर 9 का हिस्सा था। देवा ने कलेक्टर प्रजीत नायर, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अतिरिक्त एसपी नित्यानंद झा के सामने अपने हथियार डाल दिए। पुलिस द्वारा साझा किए गए बयान के अनुसार, देवा, जिस पर 7 लाख रुपये का इनाम है, गढ़चिरौली के टीपागढ़, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के झिलमिली काशीबेहरा बकरकट्टा में गोलीबारी के मामलों के साथ-साथ नक्सली हिंसा और सुरक्षा बलों पर…
HEALT. सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। गुड़ के सेवन से होने वाले फायदे: एनीमिया में लाभदायक गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है गुड़ का…
SPORTS. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों में बने हुए हैं। कोहली ने जारी सीरीज में शतक लगाया है लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर वह लगातार विकेट गंवा रहे हैं। कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी गलत चीजें चल रही हैं जिसे लेकर इरफान पठान और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन कोहली के सपोर्ट में उतर आए हैं। बता दें कि, मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन…
mumbai. सलमान खानअपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से पहले की शाम सलमान खान का ये जन्मदिन परिवार वालों ने साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने भी एक्टर के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उनके लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली मल्होत्रा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। फिल्म की इमोशनल स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सलमान खान को उनके जन्मदिन पर हर्षाली ने भी विश किया…
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को शाम सात बजे तक 1.05 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। आलम यह रहा कि वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट सुबह 11 बजे तक ही फुल हो गए थे। नववर्ष यानी एक जनवरी को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए एक जनवरी को राम मंदिर ट्रस्ट रामलला की दर्शन अवधि में एक घंटे की वृद्धि करने की योजना बना रहा है।…
चंडीगढ़। सेंट्रल ब्यूरो इनवेस्टीगेशन (सीबीआई) चंडीगढ़ ने रिश्वत का अब तक का सबसे बड़ा केस दर्ज किया है। शिमला में तैनात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक बड़ा अधिकारी काले धन से जुड़े मामले में फंसे दो आरोपियों से करीब ढ़ाई करोड़ रूपए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत के इस खेल में उसका भाई भी शामिल था, जिसे सीबीआई ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकासदीप के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली स्थित एक बैंक में बड़े पद पर तैनात था। सीबीआई ने उसकी गाड़ी से 54 लाख रुपये बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक…
रायपुर। प्रदेश में ठंड के दौर के बीच अब बारिश होने वाली है। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नही होगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात, ओले और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। बादलों ने 6 डिग्री तक रात का पारा बढ़ाया है, जिससे ठंड में कमी आई है। अगले दो दिनों तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। सर्वाधिक ज्यादा तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री और सबसे कम कम तापमान 11.0 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। मौसम…
नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट के अंतरराज्यीय सप्लायर संजीव उर्फ सुच्चा सिंह बिलासपुर पुलिस के गिरफ़्त में आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह विगत 20 वर्षो से छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो में नशीली इंजेक्शन व टेबलेट की करता था सप्लाई भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर : आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा छाबडा के खिलाफ थाना सरकण्डा व थाना सिविल लाईन में पंजीबध्द अपराध क्रमांक 162/2023 धारा 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह की पता तलाश पिछले कई वर्षो से की जा रही थी पूर्व पर थाना सिविल लाईन में आरोपी बंटी गहेरवार की पत्नि अकांक्षा व थाना सरकण्डा…
धोखाधड़ी से बचने चलाया जाएगा जागरूकता अभियान: पुलिस और माइक्रो फाइनेंस बैंक, माइक्रोफाइनेंस रेगुलेटरी अथॉरिटी M FIN, LDM की बैठक संपन्न भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा/ 27 12 2024/ विगत दिनों फ्लोरा-अफ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर्स और टॉप 10 लीडर्स द्वारा विभिन्न महिला समूह को स्वरोजगार का विश्वास दिलाकर मनी सर्कुलेशन स्कीम जैसी योजना चला कर बड़ी संख्या में निवेशकों के साथ की गई धोखाधड़ी के संबंध में थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों डायरेक्टर कैशियर एवं अन्य 10 कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विवेचना की जारी है । आम जनमानस किस…