Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
SPORTS. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में हार गई। मेलबर्न में टीम इंडिया को 184 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पर्थ में भारत पहला टेस्ट जीता था। इसके बाद कंगारू टीम ने जोरदार वापसी की और सीरीज में लीड बना ली। उसे एडिलेड में जीत मिली थी और ब्रिस्बेन में मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था। अब सिडनी में सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास…
अदीस अबाबा। अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में 60 लोगों की जान गई है। दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि इथियोपिया में भीषण सड़क़ दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानक और…
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा था कि केंद्र ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का फैसला किया है और उनके परिवार को इसके बारे में सूचित किया गया है। अब इसे लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर कुछ जगहों के नाम सामने आए हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व पीएम का स्मारक राष्ट्रीय स्मृति स्थल और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के स्मारक किसान घाट के पास बन सकता है। दोनों ही जगह यमुना नदी के किनारे बनी…
बालकों जंगल में झाड़ियां के बीच महिला का शव मिला, पुलिस जुटी जाँच मे कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। यह लाश जंगल में मिली है घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालकों थाना क्षेत्र का है। जहां नावाडीह दोन्द्रो के जंगल में झाड़ियां के बीच महिला के संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीतीश कुमार रेड्डी ने जड़ा शतक, पिता की आंखों से छलके आँसू स्पोर्ट्स : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक जड़ा है और टीम इंडिया की मुकाबले में वापसी करवाई है. हालांकि रेड्डी के शतक के बाद उनके पिता काफी भावुक दिखाई दिए. शतक के बाद नीतीश के पिता की आंखों से आंसू छलक गए. वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. पिता की आंखों से छलके आंसू मेलबर्न में नीतीश कुमार रेड्डी ने…
1.34 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की भिलाईखुर्द और बुधवारी में रखी नींव कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: वार्डों की जरूरतों को पूरी कर और समस्याओं का निदान कर शहर को सुन्दर और समृद्ध बनाने की परिकल्पना के क्रम में नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को भिलाईखुर्द और बुधवारी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में कुल 1.34 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशीला रखी। भिलाईखुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते कई वर्षों से इस वार्ड को विकास कार्यों से अछूता रखा गया, लेकिन…
सर्वमंगला पुलिस ने हत्या के फरार मुख्य आरोपी कमल कुंज दिनकर को किया गिरफ्तार आरोपी – कमल कुंज दिनकर पिता स्व. मनाराम दिनकर 36 वर्ष साकिन भोवतरा खाल्हेपारा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर- चांपा हाल मुकाम भिखारी डेरा सर्व मंगला पुलिस सहा. के. सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा छ.ग. कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा थाना/चौकी के प्रकरण में फरार आरोपिय की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक, दर्री, रूपक शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार…
INDIA. शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:06 बजे श्रीनगर और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक्स पर एक पोस्ट में भूकंप की पुष्टि करते हुए कहा, ” 4.0 तीव्रता का भूकंप, दिनांक 27/12/2024 भारतीय समयानुसार 21:06:59 बजे. अक्षांश: 34.26 N, देशांतर: 74.44 E, गहराई: 10 किमी, स्थान: बारामूला, जम्मू और कश्मीर.” भूकंप का केंद्र 34.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.44 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर स्थित था.
INDIA. पंजाब के बठिंडा में एक बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल ने कहा कि पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। गिल को बठिंडा के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने जानकारी दी, जब विधायक ने बठिंडा शहर के शहीद भाई मणि सिंह सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां वर्तमान में 18 घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। गिल ने कहा कि पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…
INDIA. दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग पदों पर 137 भर्ती निकली है। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब आप इस भर्ती के लिए 16 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बरहाल, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर थी। आपको बता दें कि, इस भर्ती की प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरु हुई है। चलिए आपको इसकी अधिक जानकारी देते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर एप्लाई करें। 137 पदों पर निकली भर्ती इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि वैकेंसी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 11, सीनियर…