Author: Chhattisgarh Express

मध्य प्रदेश/ छिंदवाड़ा। जिले में आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई जिसमें दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं, कई लोगों के सिर फूटे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में, मुख्यमंत्री के शामिल होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिक-अप गाड़ी के बीच टक्कर में दस लोगों की…

Read More

SPORTS. भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और इस बार मुकाबलों की संख्या भी काफी ज्यादा रहने वाली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026-27 घरेलू कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम को अलग-अलग प्रारूप में कई अहम सीरीज खेलनी हैं। बता दें कि इस पूरे घरेलू सत्र में भारत की पुरुष टीम कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी, जो देश के 17 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, इन मुकाबलों में 5 टेस्ट, 9 एकदिवसीय और 8 टी20 मैच शामिल हैं। हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ऐसे…

Read More

MUMBAI. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के बाद, संजय दत्त अब एक नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। कैसा है फिल्म का पहला पोस्टर? फिल्म के पोस्टर में संजय दत्त बेहद गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें एक बड़े ‘क्वेश्चन मार्क’ यानी प्रश्न चिह्न के अंदर दिखाया गया है। पोस्टर का आर्टवर्क…

Read More

सर्वमंगला मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद; भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए सर्वमंगला पुलिस टीम तैनात  भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि: सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र की मुस्तैदी से सुगम हुए देवी दर्शन  कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल है। हसदेव नदी के पावन तट पर विराजित माँ सर्वमंगला मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए  सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के जवान तैनात है। मंदिर परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वमंगला…

Read More

झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील  भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/24.03.2026 कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला कोरबा के तत्वाधान में आगामी 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में एक विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

Read More

सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, षष्ठी तिथि पर दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति मां सर्वमंगला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व के छठे दिन यानी षष्ठी तिथि पर माता के ‘मां कात्यायनी’ स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कड़कती धूप के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मां कात्यायनी की महिमा और पूजा नवरात्रि के छठे दिन मां…

Read More

सड़क की बदहाली और फ्लाईओवर निर्माण में देरी: कांग्रेसियों ने इमलीछापर चौक पर किया चक्काजाम कोरबा/कुसमुंडा: कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर स्थित इमलीछापर चौक मे वार्ड पार्षद गीता गवेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क और फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर दरी और कुर्सियां बिछाकर बैठ गए, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवागमन पूरी तरह ठप इस विरोध प्रदर्शन के कारण दीपका, गेवरा और बाकीमोगरा की ओर से आने वाले वाहनों को इमलीछापर चौक पर ही…

Read More

INTERNATIONAL. कोलंबिया के पुतुमायो प्रांत में सोमवार को एक भीषण सैन्य विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। प्यूर्तो लेग्विजामो शहर में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक हर्क्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 33 लोगों की जान चली गई और 81 अन्य घायल हो गए। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में…

Read More

कोरबा। कोरबा पूर्व डीएसपीएम में असि. इंजीनियर के पद पर कार्यरत किशोर कुमार 18 मार्च को रात्रि करीबन 11:20 बजे अपने ब्रेजा कार क्रमांक सीजी-07-सीजे-7836 से अपने दोस्त रूपेश ठाकुर के साथ टीपी नगर राजू होटल में खाना खाने गया था। वहीं पर दुकान के पास ही अपने कार को खड़ा कर होटल के अंदर गया। करीब 40-45 मिनट बाद खाना खाकर कर वापस आया तो जहां पर अपना कार खड़ा किया था, वहां पर कार नहीं था। अपने कार का आस-पास में पता तलाश किन्तु नहीं मिला। कार के अन्दर दोस्त रूपेश ठाकुर का एक नग Nothing 1 कंपनी…

Read More

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारात से लौट रही एक XUV700 कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते  वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती गांव से बारात मुंगेली जिले के मोहतरा गांव आई थी, जहां रविवार रात विवाह समारोह संपन्न हुआ। सोमवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग XUV700 कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते…

Read More