Author: Chhattisgarh Express

HEALTH. खाने के स्वाद को और बेहतर करने के लिए ज्यादातर लोग हरी मिर्च खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना के साथ हरी मिर्च खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। वजन घटाने से लेकर मेटाबॉलिज्म और पाचन को सुधारता है। एक्सपर्ट ने बताया है कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद तो बढ़ाता ही है इसके साथ ही शरीर के कई फंक्शन्स को सपोर्ट करता है। इसमें पाए जाने वाला कैप्साइसिन एक एक्टिव कंपाउंड है, जो शरीर थर्मोजेनेसिस बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इन्हीं कारण से कई लोग इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करते हैं।…

Read More

MUMBAI. निर्देशक आदित्य धर की हाई-स्टेक्स जियोपॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में ही वह करिश्मा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े ब्लॉकबस्टर्स के लिए हफ्तों का काम होता है। फिल्म ने महज दो दिनों में घरेलू बाजार में ₹200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फ़िल्म ने शुक्रवार को लगभग ₹80.72 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे भारत में दो दिनों का कुल कलेक्शन (बुधवार के पेड प्रीव्यूज़ को मिलाकर) ₹226.27 करोड़ (नेट) तक पहुंच…

Read More

4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक सुनिश्चित करना है, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के…

Read More

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सर्वमंगला नगर मंडल अध्यक्ष बनाए गए विजेंद्र यादव कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैशाली नगर निवासी विजेंद्र यादव को सर्वमंगला नगर मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सक्रियता और मिलनसार स्वभाव का मिला फल ज्ञात रहे विजेंद्र यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी निरंतर भागीदारी और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते…

Read More

नशे में धुत चालक ने उजाड़ी खुशियां: दुल्हन की बहन की मौत, एक अन्य युवती ICU में एक दर्जन घायल कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : खुशियों भरा माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन की 18 वर्षीय बहन मुस्कान यादव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। घटना का मुख्य कारण चालक का शराब के नशे में होना और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस दुर्घटना से…

Read More

सूरत से पलायन: न काम बचा न चूल्हा जला, गैस की किल्लत ने मजदूरों को गांव लौटने पर किया मजबूर गुजरात / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत के औद्योगिक शहरों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। गुजरात के सूरत में गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने-अपने गांवों की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर एलपीजी गैस की कमी ने छोटे उद्योगों और फैक्ट्रियों पर भी असर डाला है। एलपीजी गैस की कमी के चलते कई फैक्ट्रियां अस्थायी रूप से बंद हो रही…

Read More

खुशियां मातम में बदलीं, नई दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन पलटा; एक बच्ची की मौत की खबर , कई घायल बांकी मोगरा/कोरबा: कोरबा जिले के बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन के काफिले का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हृदयविदारक घटना में एक मासूम बच्ची की मौत होने की खबर है जबकि वाहन में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कसरेंगा से नई दुल्हन (गवन) को लेकर बाराती और परिजन दादर खुर्द की ओर जा रहे…

Read More

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई जिलेभर में चला सघन अभियान, 34 वाहन जब्त – अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैक्टर,जेसीबी, हाइवा जप्त कोरबा, 20 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस :  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आज पूरे जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्रवाई अचानक दबिश देकर की गई, जिसमें कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का पता चला और कुल 34…

Read More

कोरबा में उमड़ा आस्था का सैलाब: हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा, रोशनी से नहाई ऊर्जाधानी कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर ‘हिंदू क्रांति सेना ‘ के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा ने इस वर्ष एक नया इतिहास रच दिया। सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक निकली इस शोभायात्रा में जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि सड़कों पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची। सड़कों पर लोगों की खचाखच भीड़ रही उसके साथ-साथ पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया और जय श्रीराम के उद्घोष…

Read More

सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान से ‘घट स्थापना’, आस्था के 8000 ज्योति कलशों से जगमगाया दरबार कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आगाज अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ। आज, 19 मार्च से शुरू हुए इस नौ दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन विधि-विधान से घट स्थापना की गई। मंदिर परिसर में इस वर्ष आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 7000 रशीद काटी गई थी जो देर शाम तक कुल 8000 तक पहुंच गई अब 8000…

Read More