Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..

    October 20, 2026

    सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में आयोजित गरबा डांडिया का हुआ समापन, आयोजन समिति ने उपहार देकर किया सम्मानित

    October 20, 2026

    मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाआहुति

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान से ‘घट स्थापना’, आस्था के 8000 ज्योति कलशों से जगमगाया दरबार
    Breaking news

    सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान से ‘घट स्थापना’, आस्था के 8000 ज्योति कलशों से जगमगाया दरबार

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान से ‘घट स्थापना’, आस्था के 8000 ज्योति कलशों से जगमगाया दरबार

    कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आगाज अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ। आज, 19 मार्च से शुरू हुए इस नौ दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन विधि-विधान से घट स्थापना की गई। मंदिर परिसर में इस वर्ष आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 7000 रशीद काटी गई थी जो देर शाम तक कुल 8000 तक पहुंच गई अब 8000 मनोकामना ज्योति कलश से माता का मंदिर जगमगा रहा है।

    भक्ति और आस्था का केंद्र

    राजपुरोहित नमन पांडे ने बताया कि मां सर्वमंगला के प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। यहाँ केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों और सात समंदर पार विदेशों से भी श्रद्धालु माता आस्था रखते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन मां आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है और यह स्थिरता व शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं।

    श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

    बढ़ती गर्मी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं: धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में विशेष शेड लगाए गए हैं। भक्तों के लिए शीतल और शुद्ध पेयजल की सुलभ व्यवस्था की गई है। कतारबद्ध होकर दर्शन करने के लिए बैरिकेडिंग और वॉलिंटियर्स की तैनाती की गई है।

    सुरक्षा के कड़े पहरे

    भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र’ पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके और श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें।

    आज नवरात्रि के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से हुई साथ ही घट स्थापना की पूजा हुई… श्रद्धालुओं के द्वारा लगभग 8000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं…प्रतिदिन मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों का श्रृंगार और पूजन किया जाएगा। प्रबंधन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा न हो।

    — नमन पांडे, राजपुरोहित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    जमीन का टुकड़ा बना जान का दुश्मन: किसान क्रेडिट कार्ड के विवाद में भतीजे ने ली 85 साल के बुजुर्ग चाचा की जान

    September 28, 2026

    गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 105 बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

    September 14, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026400

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026389

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Big News

    वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..

    By Chhattisgarh ExpressOctober 20, 20265

    वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न.. कोरबा।…

    सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में आयोजित गरबा डांडिया का हुआ समापन, आयोजन समिति ने उपहार देकर किया सम्मानित

    October 20, 2026

    मां सर्वमंगला मंदिर: महाअष्टमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाआहुति

    October 18, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.