पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव: नए साल से पहले कई अधिकारियों के तबादले, देखें नई जिम्मेदारियां


रायपुर/कोरबा। नए साल से पहले बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। पुलिस विभाग के 13  (एएसपी) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला सूची जारी हुआ है। पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला आदेश के अनुसार कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है।

कटघोरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा का तबादला बस्तर जिला हुआ है। उनके स्थान पर कांकेर जिला से नीतीश कुमार ठाकुर को पदस्थापना मिली है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा बांगो बटालियन में पदस्थ किए गए हैं।  इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाना और विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना बताया जा रहा है।

 

प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए ये तबादले न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पुनः परिभाषित करते हैं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा में सुधार लाने के लिए भी अहम हैं। यह निर्णय पुलिस बल की क्षमता को बढ़ाने और विभिन्न जिलों में नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए भी अहम माना जा रहा है।