बिलासपुर। पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपनी ही दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थिया ने घटना की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। मामले में बाम्बे आवास के सामने देवनगर कोनी में रहने वाली मिनेश्वरी मनहर ने शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर को अपने परिवार के साथ घर में थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां पिछले एक वर्ष से बीमार होने के कारण घर पर ही बिस्तर में रहती है। इसी बीच रात्रि करीब 8.30 बजे जब प्रार्थिया अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसी वक्त उसका भाई मानेश्वर सिंह मनहर घर में आकर प्रार्थिया की माता से गाली गलौच करते हुए जान से मार दूंगा कहकर विवाद करने लगा। मना करने पर मानेश्वर सिंह मनहर ने हंसिया से प्रार्थिया पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से प्रार्थिया के दाये कंधे में चोट आई है। इधर बीच बचाव करने पहुंची प्रार्थिया की छोटी बहन सुधेश्वरी मनहर को भी चोट आई है। कोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मानेश्वर सिंह के खिलाफ धारा 118, 294, 351 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

