चंडीगढ़। सेंट्रल ब्यूरो इनवेस्टीगेशन (सीबीआई) चंडीगढ़ ने रिश्वत का अब तक का सबसे बड़ा केस दर्ज किया है। शिमला में तैनात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का एक बड़ा अधिकारी काले धन से जुड़े मामले में फंसे दो आरोपियों से करीब ढ़ाई करोड़ रूपए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत के इस खेल में उसका भाई भी शामिल था, जिसे सीबीआई ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान विकासदीप के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली स्थित एक बैंक में बड़े पद पर तैनात था। सीबीआई ने उसकी गाड़ी से 54 लाख रुपये बरामद किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को आरोपी के घर में छापेमारी के दौरान 60 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी विकासदीप को सीबीआई ने देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पेश किया। सीबीआई ने उससे पूछताछ करने और दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच दिन का रिमांड मांगा, लेकिन जज ने दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। वहीं, आरोपी ईडी अधिकारी फरार है और सीबीआई उसे ढूंढ रही है। सीबीआई ने ईडी के शिमला कार्यालय में भी रेड कार्रवाई की है और कई अहम दस्तावेज जुटा लिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
