Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Environment»जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया
    Environment

    जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    international .2025 की वैश्विक और राष्ट्रीय घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि दुनिया एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहाँ युद्ध, कूटनीति, लोकतंत्र, आतंकवाद और तकनीक—सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कहीं अमेरिका ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराता दिखा, तो कहीं 26/11 के गुनहगार तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण न्याय की लंबी लड़ाई का प्रतीक बना। भारत में वोटर वेरिफिकेशन से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की कोशिश हुई, वहीं नेपाल में जेन जी आंदोलन ने सत्ता के खिलाफ युवाओं की ताकत दिखाई। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का निजी पल वैश्विक सुर्खी बना, तो भारत के लिए शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष सफर गर्व का क्षण रहा। एयर इंडिया की भयावह दुर्घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, मोदी-पुतिन की सीक्रेट बातचीत ने भू-राजनीति को नई दिशा दी, और पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीर ने इंसानियत को झकझोर दिया। ये घटनाएँ सिर्फ खबरें नहीं, बल्कि हमारे समय की सच्ची तस्वीर हैं।

    1. अमेरिका का ईरान पर बंकर बस्टर बम से हमला

    22 जून को अमेरिका ने ईरान पर मिसाइल हमला किया। इसमें ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों सहित अन्य स्थलों को निशाना बनाया गया। विभिार रिपोर्ट्स के अनुसार फोर्दो, नतांज व इस्फहान परमाणु केंद्रों में नुकसान हुआ। अमेरिका ने परमाणु क्षमताओं को टारगेट करने वाली कार्रवाई बताया। अमेरिका की तरफ से 14 गए अमेरिका ने इन हमलों में ईरान के भूमिगत शोध केंद्रों को टारगेट किया गया।

    2. तहव्वुर का प्रत्यर्पण

    9 अप्रैल को 26/11/2008 मुंबई हमले से जुड़े आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया। उसे भारतीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में सौंपा गया। 14 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद तहन्बुर को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया। 2011 में दोषी ठहराया गया था।

    3. एसआईआर नौ राज्यों में वोटर्स का वेरिफिकेशन

    4 नवंबर को कई राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिविजन (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 51 करोड़ मतदाता आते हैं, 321 जिलों तथा 1,843 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा रहा है। 9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में यह चल रहा है। इनमें यूपी, बंगाल, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं।

    4. नेपाल का जेन जी आंदोलन

    9 सितंबर को नेपाल में युवाओं (जेन जी) ने ‘नया नेपाल, नई सोच’ के साथ प्रदर्शन शुरू किए। सोशल मीडिया से युवा संगठित हुए। 74 लोग मारे गए, इस जेन जी आंदोलन में 2,113 से ज्यादा लोग घायल हुए। 3500 से अधिक कैदियों को विभित्र जेलों से मुक्त करा दिया गया।

    5. मैक्रों और पत्नी ब्रिगिट के बीच प्लेन में ऐसा क्या हुआ?

    पति पत्नी के बीच के झगड़े तो सभी के घरों में होते रहते हैं। वहीं टीवी हो या फिर फिल्म आपको हसबैंड वाइफ के बीच की फाइटर के दृश्य नजर आ जाएंगे। लेकिन दुनिया एक ऐसे दृश्य से रूबरू हई जो काफी चर्चा में रही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने इंटरनेट पर तब सनसनी मचा दी, जब दुनिया भर में उनका थप्पड़ कांड वायरल हो गई। यह सब हनोई हवाई अड्डे पर हुआ, जहाँ मैक्रों अपने दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे की शुरुआत करने के लिए पहुँचे थे। लेकिन औपचारिक अभिवादन के बजाय, थप्पड़ ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।

    6. शुभांशु का अंतरिक्ष वाला सफर

    आपको याद होगा साल 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत संघ के शोयूज एयक्रॉ़फ्ट के जरिए अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे। उनकी अंतरिक्ष यात्रा के करीब 41 साल बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में गए। अपने तीन हफ्ते के आईएसएस दौरे पर उन्होंने न सिर्फ कुछ अहम प्रयोगों को अंजाम दिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।

    7. एयर इंडिया AI-171 दुर्घटना

    12 जून, 2023 को, एयर इंडिया का विमान AI-171 पश्चिमी भारत के अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 241 यात्रियों सहित 260 लोगों की मौत हो गई। AAIB की एक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के ईंधन इंजन के स्विच उड़ान भरने के बाद लगभग एक साथ “रन” से कटऑफ़ पर स्विच हो गए। अमेरिकी अधिकारियों के शुरुआती आकलन के अनुसार, कॉकपिट की आवाज़ की रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि कैप्टन सभरवाल ने इंजनों में ईंधन का प्रवाह बंद कर दिया था।

    8. मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक

    चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी रूसी निर्मित ऑरस लिमोजिन कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी थी। दोनों की कार में बैठे तस्वीर काफी चर्चा का विषय बनी थी। रूसी राष्ट्रपति ने कार में सवार होने से पहले मोदी के आने का लगभग 10 मिनट तक इंतज़ार किया। बैठक स्थल तक पहुँचने में लगभग 15 मिनट लगे, लेकिन उन्होंने अपनी बातचीत जारी रखने के लिए कार में 45 मिनट और बिताए।

    9. जम्मू-कश्मीर का पहलगाम

    22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। पहलगाम, जहां पिछले महीने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी। आतंकी पति को मारते हुए पत्नी को छोड़ते हुए कहता है कि मोदी से जाकर बताना। इस पूरी घटना में एक तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल रही। इसमें एक नवविवाहित पत्नी आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अपने पति के शव के पास बैठी रो रही है। 

     

    From war intrigue politics to space: The major events of 2025 that shook the world
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 : इस विधि से करें रुद्राभिषेक, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    February 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026379

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20261

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.