Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»ग्राम गांगपुर बनेगा वृंदावन धाम: 1 फरवरी से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा से होगा आगाज
    Big News

    ग्राम गांगपुर बनेगा वृंदावन धाम: 1 फरवरी से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा से होगा आगाज

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131106
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ग्राम गांगपुर बनेगा वृंदावन धाम: 1 फरवरी से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा से होगा आगाज

    **************************************

    पंडित योगेश्वरानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु करेंगे कथा श्रवण

    कोरबा / छुरी कला – गांगपुर: नगर पंचायत छुरीकला के समीपस्थ ग्राम गांगपुर में आध्यात्म और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 1 फरवरी 2026 से ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में पंडित योगेश्वरानंद जी महाराज (सोमवारी बाजार, दीपका वाले) व्यास पीठ पर आसीन होकर अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

    कलश यात्रा से होगा शुभारंभ:

    आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस, 1 फरवरी को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल होंगी। इसके पश्चात विधि-विधान से कथा का श्रीगणेश होगा।

    सात दिनों का मुख्य कार्यक्रम:

    कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया जाएगा:
    2 फरवरी: कपिल देव हुति संवाद एवं ध्रुव चरित्र।
    3 फरवरी: अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र एवं भगवान नरसिंह अवतार।
    4 फरवरी: मर्यादा पुरुषोत्तम राम कथा एवं भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
    5 फरवरी: कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा।
    6 फरवरी: रासपच्चाध्यायी एवं रुक्मणी विवाह प्रसंग।
    7 फरवरी: सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम।

    हवन और भंडारा:

    8 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और सहस्त्र धारा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    समय सारिणी:

    आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, मुख्य कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से प्रारंभ होगा।

    समस्त ग्रामवासियों की अपील:

    श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी गांगपुर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाने और इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की भावपूर्ण अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026

    दीवार पर सुसाइड नोट और वीडियो ने खोला राज, बहू और मायके वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दी जान, तीन गिरफ्तार 

    September 3, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026308
    Don't Miss
    Breaking news

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 6, 20262

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-…

    शिक्षक दिवस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया मेहनत और अनुशासन का पाठ, अनुपस्थित 8 शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    September 6, 2026

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की….दीपका के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब

    September 5, 2026

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.