Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Entertainment»Health Tips: मोटापा सिर्फ दिल का नहीं, दिमाग का भी दुश्मन, डिमेंशिया का बढ़ता खतरा
    Entertainment

    Health Tips: मोटापा सिर्फ दिल का नहीं, दिमाग का भी दुश्मन, डिमेंशिया का बढ़ता खतरा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 8, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HEALTH (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)।  . दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म की समस्या के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सभी लोगों को अपने वेट को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। बढ़ते वेट या हाई बॉडी मास इंडेक्स की स्थिति कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का वेट अधिक होता है, उनमें हृदय से संबंधित बीमारियां, टाइप-2 डायबिटीज और आर्थराइटिस का खतरा तो रहता ही है। साथ ही मोटापे को दिमागी सेहत के लिए भी खतरनाक पाया गया है।

    हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आज के समय में मोटापा एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। पहले इसको सिर्फ वयस्कों की समस्या माना जाता था, तो वहीं अब किशोर और बच्चे भी तेजी से मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। ज्यादा बढ़े वजन की स्थिति शरीर के कई अंगों और प्रणालियों को प्रभावित करता है। अगर समय रहते वेट को कंट्रोल नहीं किया जाए, तो इससे आपके सोचने-समझने, याददाश्त और निर्णय लेने संबंधित दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों का वेट अधिक होता है, उनमें भविष्य में अल्जाइर रोग-डिमेंशिया का खतरा भी अधिक देखा गया है।

     

    डिमेंशिया का खतरा

    एक अध्ययन के आधार पर दुनिया के जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट ने अलर्ट किया है कि वेट ज्यादा होने या मोटापे की वजह से व्यक्ति में डिमेंशिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर समय रहते वेट लॉस कर दिया जाए और बीपी को कंट्रोल कर लिया जाए, तो डिमेंशिया के लाखों मामलों को रोका जा सकता है।

     

    एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बीएमआई और वैस्कुलर डिमेंशिया के बीच सीधा संबंध पाया है।

     

    दिमाग में खून के प्रवाह में कमी की वजह से वैस्कुलर डिमेंशिया होता है। यह दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और कोशिकाएं डेड होने लग जाती हैं।

     

    यह दिमाग में छोटी खून की नसों के ब्लॉक होने या सिकुड़ने की वजह से होता है। जिसको अक्सर लाइफस्टाइल कारकों या स्ट्रोक से जोड़कर देखा जाता है।

     

    मोटापे के शिकार लोगों में स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ भी सभी लोगों को कम उम्र से अपने वेट को कंट्रोल रखने पर ध्यान देने की सलाह देते हैं।

     

    हाई बीएमआई और डिमेंशिया का लिंक

    एक अध्ययन में पाया गया है कि हाई बीएमआई और हाई बीपी डिमेंशिया के सीधे कारण हैं। बढ़े हुए वेट और ब्लड प्रेशर का इलाज और रोकथाम डिमेंशिया के रोकथाम में काफी मददगार हो सकता है।

     

    इस अध्ययन के लिए 5 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इसमें उनके वजन और कारणों की जांच की गई।

     

    जिन लोगों का बीएमआई जेनेटिकली अधिक था, उनमें वैस्कुलर डिमेंशिया होने का खतरा अधिक पाया गया।

     

    डिमेंशिया के बढ़े हुए खतरे को करीब एक चौथाई हिस्सा हाई बीपी की वजह से था।

     

    एक्सपर्ट की मानें, यह अध्ययन दिखाता है कि वेट और ब्लड प्रेशर की रोकथाम के लिए किए गए उपाय दिमाग की इस खतरनाक बीमारी के खतरे को कम करने वाले साबित हो सकते हैं।

     

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    एक्सपर्ट के अनुसार, डिमेंशिया एक खतरनाक बीमारी है, जिससे अभी भी दुनियाभर में 50 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि इसके इलाज और बचाव के तरीके कम हैं। यह अध्ययन आपको डिमेंशिया से बचाव के लिए एक कारगर उपाय दे रहा है।

     

    जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को यह बीमारी या फिर अधिक वजन की समस्या रही है। उनको इन बीमारी को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। कम उम्र से ही अगर आप वेट कंट्रोल करने वाले उपाय अपनाते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, साथ ही डायबिटीज, हृदय रोग और डिमेंशिया से भी काफी हद तक खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

     

    मोटापे का शिकार

    एक्सपर्ट की मानें, तो जिन लोगों का वेट सामान्य से अधिक है, उनमें दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और जोड़ों की समस्याओं जैसे अर्थराइटिस का खतरा अधिक हो सकता है। वेट चेक करने के लिए बॉडी मास इंडेक्स की जांच को कारगर तरीका माना जाता है। हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि मोटापे के खतरे का पता लगाने में वेस्ट-टू-हाट रेशियो बीएमआई की तुलना में अधिक बेहतर हो सकता है।

    Health Tips: Obesity is not only an enemy of the heart increasing the risk of dementia it is also an enemy of the brain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद माँ परवीन खान का निधन

    April 9, 2026

    “‘धुरंधर 2’ का महा-धमाका! 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, अब ‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर नजर”

    April 8, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026284

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026238

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026151
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressApril 25, 2026238

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5…

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.