Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के तरदा गांव में घर के पास दिखा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोटमीसोनार भेजा

    August 8, 2026

    सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    August 7, 2026

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»आस्था»आई.पी.एस. दीपका में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए विविध आयोजन 
    आस्था

    आई.पी.एस. दीपका में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए विविध आयोजन 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आई.पी.एस. दीपका में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए विविध आयोजन

    इंडस पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदी सप्ताह पर प्रथम दिन हुए सुलेख एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

    भारतीय भाषाएँ एवं संस्कृति एक विश्व की अनुपम धरोहर- डॉ. संजय गुप्ता

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: ज़न्म से हम जिस भाषा का प्रयोग करते हैं, वहीं हमारी मातृभाषा है । या हम कह सकते हैं कि जो भाषा हम अपनी माँ से या अपने परिवार से सीखते हैं, उसे ही मातृभाषा के रूप में परिभाषित किया जाता है । सभी संस्कार एवं व्यवहार इसी के द्वारा हम पाते हैं । इसी भाषा से हम अपनी संस्कृति के द्वारा जुड़कर उसकी धरोहर को आगे बढ़ाते हैं । भारतवर्ष के हर प्रान्त की अलग भाषा, संस्कृति है, एक अलग पहचान है । उनका अपना एक विशिष्ट भोजन, संगीत और लोकगीत है । इस विशिष्टता को बनाये रखना, इसे प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है ।

    वर्तमान समय में बच्चे अपनी मातृभाषा भी भूलते जा रहे हैं । क्योंकि धीरे-धीरे अपनी मातृभाषा में बात न करना फैशन सा बनता जाता है, इससे गाँव और शहर के बच्चों में दूरियाँ बढ़ती है । गाँव देहात के बच्चे जो सबकुछ अपनी मातृभाषा, लोकभाषा में सीखते हैं, अपने को हीन और शहर के बच्चे जो सबकुछ अंग्रेजी में सीखते हैं, स्वयं को श्रेष्ठ बेहतर समझने लगते हैं । इस दृष्टिकोण में बदलाव आना चाहिए । हमारे बच्चों को अपनी मातृभाषा और उसी में ही दार्शनिक भावों से ओतप्रोत लोकगीतों इत्यादि का आदर करते हुए सीखना चाहिए नहीं तो हम अवश्य ही कुछ महत्वपूर्ण खो देंगें ।

    विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में मातृभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने व अपनी भाषा के ज्ञान एवं सम्मान करने विविध आयोजन किए गए । इस आयोजन में हिन्दी विभाग की ओर से बच्चों के लिए संगोष्ठी, भाषा क्लब का गठन, पत्र-पत्रिका वाचन, निबंध लेखन, सुलेख, वाद-विवाद का आयोजन किया गया । आयोजन का स्तर कक्षा के आधार पर रखा गया । सभी प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा प्रशस्ती-पत्र प्रदान किया गया ।

    इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि हिंदी दिवस को उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है जिस दिन हिंदी हमारे देश की आधिकारिक भाषा बन गई। यह हर साल हिंदी के महत्व पर जोर देने और हर पीढ़ी के बीच इसको बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है जो अंग्रेजी से प्रभावित है। यह युवाओं को अपनी जड़ों के बारे में याद दिलाने का एक तरीका है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहाँ तक पहुंचे हैं और हम क्या करते हैं अगर हम अपनी जड़ों के साथ मैदान में डटे रहे और समन्वयित रहें तो हम अपनी पकड़ मजबूत बना लेंगे।

    यह दिन हर साल हमें हमारी असली पहचान की याद दिलाता है और देश के लोगों को एकजुट करता है। जहां भी हम जाएँ हमारी भाषा, संस्कृति और मूल्य हमारे साथ बरकरार रहने चाहिए और ये एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते है। हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें देशभक्ति भावना के लिए प्रेरित करता है। जहाँ अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है और इसके महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है वहीँ हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाने से साबित होता है कि सत्ता में रहने वाले लोग अपनी जड़ों को पहचानते हैं और चाहते हैं कि लोगों द्वारा हिंदी को भी महत्व दिया जाए। आज के समय में अंग्रेजी की ओर एक झुकाव है जिसे समझा जा सकता है क्योंकि अंग्रेजी का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है और यह भी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह दिन हमें यह याद दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है कि हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा है और बहुत अधिक महत्व रखता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026

    गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, कोरबा के 3 युवकों समेत 4 दुष्कर्मियों को 20-20 साल की कैद,50-50 हजार का जुर्माना

    April 11, 2026

    अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, हैदराबाद से 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

    April 6, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026580

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026383

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा के तरदा गांव में घर के पास दिखा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोटमीसोनार भेजा

    By Chhattisgarh ExpressAugust 8, 202636

    कोरबा के तरदा गांव में घर के पास दिखा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग…

    सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    August 7, 2026

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    August 6, 2026

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.