Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    September 20, 2026

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Sports»IND vs AUS 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाई 218 रनों की बढ़त
    Sports

    IND vs AUS 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाई 218 रनों की बढ़त

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    SPORTAS.  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इस मैच का आयोजन पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे हैं। मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की पारी 150 रनों पर समाप्त हो गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई वहीं भारत ने 46 रनों की लीड ले ली। भारत की दूसरी पारी जारी है। दूसरे दिन की समाप्ति पर भारतीय क्रिकेट टीम ने 218 रनों की लीड बना ली है। टीम की तरफ से केएल राहुल 68 रन और यशस्वी जायसवाल 90 पर नाबाद खेल रहे हैें। भारत का स्कोर 172 बिना विकेट के नुकसान को हो गया है।

    मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल के रुप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद केएल राहुल और पड्डिकल ने संघर्ष किया लेकिन देवदत्त बिना खाता खोले चले गए। बाद में कोहली भी केवल 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पंत और केएल राहुल ने साझेदारी की और टीम को उम्मीद दिलाई लेकिन राहुल कैच आउट हो गए। बाद में नीतीश कुमार रेड्डी और पंत की साझेदारी की बदौलत टीम 150 रन तक पहुंची लेकिन ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से नीतीश राणा ने सबसे बड़ी 41 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके।

    वहीं इसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभली हुई शुरुआत की लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह ने अपना कहर बरपाना शुरू किया एक -एक करते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आउट होते गए। टीम के 7 ओवर में ही 3 विकेट गिर गए थे। वहीं बाकि 3 और विकेट भी अगले 13 ओवर में गिर गए। जिसके चलते दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 67 रनों पर 7 विकेट रह गया।

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 107 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 45 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि भारतीय टीम ने 32 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में सफलता हासिल की। एक मैच टाई रहा और 29 मैच ड्रॉ भी रहे। वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों की बात करें, तो यहां पर अब तक दोनों टीमों के बीच 52 टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें 30 बार ऑस्ट्रेलियाई विजयी रहा, वहीं टीम इंडिया सिर्फ 9 बार मेजबान टीम को उसके घर में मात दे पाई है। यहां 13 मैच ड्रॉ रहे।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

    भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

    ऑस्ट्रेलिया और भारत की टेस्ट टीमें 

    ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम (पहले टेस्ट के लिए): पैट कमिंस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी और स्कॉट बोलैंड।

    भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान, पहले टेस्ट में कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन।

    IND vs AUS 1st Test: Second day's play ends India takes a lead of 218 runs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    मुंबई में बनेगा शुभमन गिल का लग्ज़री आशियाना, 20.7 करोड़ का खरीदा फ्लैट

    March 28, 2026

    ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 17 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ

    March 27, 2026

    IPL 2026 Purple Cap: Jasprit Bumrah के ‘राज’ को चुनौती, रेस में शामिल हैं ये Top 5 गेंदबाज

    March 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026348

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Korba police

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप”

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 20269

    कोरबा पुलिस का बड़ा शिकंजा: अवैध गांजा और महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशा…

    आस्था और उमंग की अनूठी मिसाल: कुशवाहा परिवार के घर विराजे बप्पा, 10 दिनों तक गूंज रहे गणेश मंत्र

    September 20, 2026

    शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय दुरपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने बिखेरे रंगों के जादू

    September 20, 2026

    सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम ) पर लहराया बटनदार चाकू… दहशत फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.