मामूली विवाद पर ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 3 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोचा
संवाददाता राजेश कुमार साहू, दीपका
कोरबा / मनीषा कंवर पिता कुसाल सिंह कंवर साकिन- जमनीमूडा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. द्वारा सूचना दर्ज कराया गया कि दिनांक- 13/10/2026 के रात्रि करीबन 08-09:00 बजे के मध्य पडोसी नारायण पोर्ते एवं उसके लडके राम एवं नवजोत मिलकर लडाई झगडा कर ईंट से मारपीट किये जिससे मेरे पिता कुसाल सिंह कंवर को गंभीर चोंट लगा है जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल पाली लेकर आये जिनका ईलाज के दौरान आज दिनांक 14/10/2026 को सुबह करीबन 06-07:00 बजे मृत्यु हो गया है कि सूचक की सूचना पर मर्ग इंटीमेशन कर शव जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग की सूचना श्रीमान SDM महोदय पाली की ओर भेजी गई, इसके बाद हत्या का अपराध दर्ज कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश अनुसार आरोपी के घर पर एस डी ओ पी विजय सिंह राजपूत के साथ पाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कौशिक, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रदीप दीवान, प्रधान आरक्षक अमित कुमार, आरक्षक जगजीवन कंवर, आरक्षक नारायण कश्यप के द्वारा दबिश दिया गया तीनों आरोपी घर से फरार मिले, सही घेराबंदी एवं सघन जांच से दो आरोपी को गांव के खेत से पकड़ा गया और एक आरोपी गांव के पहाड़ी जंगल में भाग गया जिसे पकड़ने के लिए एस डी ओ पी सर के द्वारा चार सदस्य की टीम गठित किया गया जिसमें प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रदीप दीवान, आरक्षक जगजीवन कंवर, आरक्षक नारायण एवं आरक्षक दीपेंद्र कंवर की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर तिसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दो लोग सिविल एवं दो लोग वर्दी में निजी वाहन से आरोपी का पता तलाश कर 3 घंटे में आरोपी को पकड़ कर विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया.



