Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दो बूंद जिंदगी की: सर्वमंगला नगर के उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केन्द्रो में पिलाई गई पल्स पोलियो की जरूरी खुराक

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग में सीएमए अकादमी ने किया कमाल, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ खिलाड़ियों ने जिले का बढ़ाया मान

    June 28, 2026

    छुरी कला में बेखौफ चोर: बस स्टैंड के जनरल स्टोर का शटर तोड़कर नगदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदेही

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»लव अफेयर में मां-बेटी और बेटे की हत्या, घर पैसे नहीं भेजता था भाई, तो नाराज बड़े भाई ने की हत्या
    Chhattisgarh

    लव अफेयर में मां-बेटी और बेटे की हत्या, घर पैसे नहीं भेजता था भाई, तो नाराज बड़े भाई ने की हत्या

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर। बलरामपुर में लव अफेयर में मुख्तार अंसारी ने मां-बेटी और बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मुख्तार के भाई आरीफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिससे वह अपने घर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने हत्या कर दी।

    मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार का है। दरअसल, शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे, जिसमें तीन खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स बरामद हुए। साड़ी, सलवार, पैंट और अन्य कपड़े भी मिले। इनकी शिनाख्त कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप में हुई।

    झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्य आरोपी मुख्तार का छोटा भाई आरीफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। अच्छे पैसे भी कमा रहा था। मुख्तार अंसारी झाड़फूंक और कबाड़ के साथ खेती-बाड़ी का काम करता था। आरीफ और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि कॉल डिटेल और मोबाइल चैट से हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी के पिता को सांप ने काट लिया था, जिससे उसके उसके शरीर के अंग गल रहे हैं। इसके बावजूद छोटा भाई आरीफ अपने पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था। इससे मुख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।

    अब तक के पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि तीनों की हत्या मुख्तार अंसारी ने की है। कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू ठाकुर को लेकर मुख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा। बताया जा रहा है कि रात में तीनों जब सो गए तो कुल्हाड़ी के पास से सिर और माथे पर कई वार किए। तीनों को रात में ही मारा और लाश को पानी भरे खाली खेत में बने नाले में फेंक आया। शव गलकर बहते भी रहे। इस कारण शवों की बदबू ज्यादा नहीं फैली।

    खेत का मालिक महाराजगंज का है, जो धान बोने के बाद खेत देखने नहीं आया था। धान काटने के लिए वह शुक्रवार को खेत में पहुंचा तो उसे कंकाल मिले। जहां शवों को फेंका उस इलाके में लोगों का आना जाना भी नहीं था। मामले में बलरामपुर पुलिस पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। तीनों की गुमशुदगी कुसमी थाने में दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज नहीं किया। सूरजदेव ठाकुर को आरीफ पर तीनों को भगाकर ले जाने का शक था। एफआईआर के लिए उसने आवेदन कुसमी थाने सहित मुख्यमंत्री के नाम पर भी दिया था।

    मामले में मुख्यमंत्री कैंप बगिया में कौशल्या की मां कमला बाई ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरीफ से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई मुख्तार अंसारी तीनों को लेकर गया है। मुख्तार से भी पूछताछ हुई, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी। तीनों शवों की शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम ने डीएन सैंपल एकत्र किया है। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल रायपुर भेजा जाएगा। डीएनए रिपोर्ट आने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ सकेगी।

    मामले में कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की गाज गिरी है। जितेंद्र जायसवाल को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी संत लाल आयाम को थाना प्रभारी कुसमी बनाया गया है। हालांकि आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक बताया गया है।

    बलरामपुर पुलिस ने मां-बेटी और बेटे की हत्या के आरोप में झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्तार अंसारी, उसके भाई आरीफ अंसारी और बलरामपुर के एक व्यक्ति पुलिस कस्टडी में है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। तीनों के कंकालों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

    brother killed daughter and son murdered Mother
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026543

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026336

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026305

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026266
    Don't Miss
    Korba (Chhattisgarh)

    दो बूंद जिंदगी की: सर्वमंगला नगर के उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केन्द्रो में पिलाई गई पल्स पोलियो की जरूरी खुराक

    By Chhattisgarh ExpressJune 28, 202618

    दो बूंद जिंदगी की: सर्वमंगला नगर के उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केन्द्रो पिलाई गई…

    राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग में सीएमए अकादमी ने किया कमाल, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ खिलाड़ियों ने जिले का बढ़ाया मान

    June 28, 2026

    छुरी कला में बेखौफ चोर: बस स्टैंड के जनरल स्टोर का शटर तोड़कर नगदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदेही

    June 27, 2026

    सक्ती जिले में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या: राजेश यादव ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की उठाई मांग

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.