Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढिए पूरी खबर 

    October 6, 2026

    सर्वमंगला तिराहे का हो रहा जीर्णोद्धार, मूर्तियों और रंग-रोगन से फिर निखरेगी सुंदरता

    October 5, 2026

    सर्वमंगला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टककर, मौत

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की दी विकास कार्यों की सौगात
    Blog

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की दी विकास कार्यों की सौगात

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक लागत की दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

    607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का किया लोकार्पण

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
    इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।

    भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026399

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026368

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Administration

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढिए पूरी खबर 

    By Chhattisgarh ExpressOctober 6, 202643

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं…

    सर्वमंगला तिराहे का हो रहा जीर्णोद्धार, मूर्तियों और रंग-रोगन से फिर निखरेगी सुंदरता

    October 5, 2026

    सर्वमंगला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टककर, मौत

    October 5, 2026

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.