Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिवपुराण कथा के पांचवें दिन निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, शिवमय हुआ सर्वमंगला नगर

    November 28, 2026

    महाशिवपुराण कथा में गूंजा श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग, शिवभक्ति में सराबोर हुआ सर्वमंगला नगर शिव और श्रीराम की महिमा का हुआ गुणगान, महाशिवपुराण कथा में शामिल हुए विधायक प्रेमचंद पटेल

    November 26, 2026

    संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : जयसिंह अग्रवाल

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Administration»पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान, पहाड़ी कोरबा बुद्धू राम का जीवन हुआ आसान
    Administration

    पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान, पहाड़ी कोरबा बुद्धू राम का जीवन हुआ आसान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम जनमन योजना से बन रहा पक्का मकान, पहाड़ी कोरबा बुद्धू राम का जीवन हुआ आसान

    कोरबा 20 जनवरी 2025/ वृद्ध बुद्धुराम पहाड़ी कोरवा की जिंदगी वैसे तो परिवार समेत पहाड़ो के बीच जंगल में टूटे फूटे झोपड़ी में ही कट रही थी। उनका कच्चा मकान कभी पक्का हो जाएगा, यह उन्होंने कभी सोचा भी न था। घर की आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह पक्का मकान बनाने के लिए सोच सके, क्योंकि वह जंगलों में बकरी चराकर और वनोपजों का संग्रहण कर ही कुछ पैसे जोड़ पाता था। इस तरह वह अपने परिवार चलाता रहा। अब जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जंगलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली और पीएम जनमन योजनाओं से ऐसे गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने का निर्णय लिया तो जंगल में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के भी भाग्य खुल गए। दशकों तक कच्चे मकान में निवास कर समस्याओं से रूबरू होते आये पहाड़ी कोरवाओं का घर के सामने ही पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बन रहा है। अपने ही बसाहट और कच्चे मकान के पास पक्का मकान बनता देख रहे पहाड़ी कोरवा बुद्धुराम की खुशी भी दुगनी हो गई है।

    https://chhattisgarhexpress.news/green-me-kachra-kiya-ja-raha-du”सर्वमंगला नगर के ग्रीन जोन में किया जा रहा कचरा डंप, वार्ड वासियों में आक्रोश”

    पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ठिर्री आमा में रहने वाले अनेक पहाड़ी कोरवाओं का पीएम जनमन योजना से पक्का मकान बनाया जा रहा है। इसी बसाहट में रहने वाले बुद्धुराम के पास भी पक्का मकान नहीं था। वह अपनी पत्नी बुधनी बाई और बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहता है। बुद्धुराम ने बताया कि लंबे समय से कच्चे मकान में रहने की वजह से वह समस्याओं को सहता हुआ आ रहा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से अक्सर उन्हें झोपड़ी में डर लगता है। तेज बारिश और तूफान के समय घर की दीवारें उखड़ती ही रहती है,इसके साथ ही खपरे से भी पानी टपकता है। वे सभी मजबूरी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में पेट भरने का इंतजाम हो जाये, वहीं हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। बुद्धूराम का कहना है कि हमने कभी भी पक्का मकान बनाने का नहीं सोचा, क्योंकि हमारी कोई आमदनी ही नहीं है कि हम ऐसे सोच पाएं। गाँव में जब अधिकारियों ने आकर बताया कि आप सभी का पक्का मकान बनेगा तब मालूम हुआ। बुद्धुराम का कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हम जैसे गरीबों के लिए सोचा है, यह बहुत बड़ी बात है। अब हमारा पक्का मकान बन रहा है। घर के सामने ही हम इसे बनते हुए देख रहे हैं। आने वाले दिनों में जब मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो हमारा परिवार इसमें रहने लगेगा और हम सभी को बारिश और तूफान से भी डर नहीं लगेगा। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026591

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026424

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026406

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026315
    Don't Miss
    Big News

    शिवपुराण कथा के पांचवें दिन निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, शिवमय हुआ सर्वमंगला नगर

    By Chhattisgarh ExpressNovember 28, 202677

    शिवपुराण कथा के पांचवें दिन निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, शिवमय हुआ सर्वमंगला नगर…

    महाशिवपुराण कथा में गूंजा श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग, शिवभक्ति में सराबोर हुआ सर्वमंगला नगर शिव और श्रीराम की महिमा का हुआ गुणगान, महाशिवपुराण कथा में शामिल हुए विधायक प्रेमचंद पटेल

    November 26, 2026

    संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : जयसिंह अग्रवाल

    November 26, 2026

    KORBA : जमीन विवाद में रिश्तेदार की हत्या, पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.