Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    August 7, 2026

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    August 6, 2026

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chattisgarh police»रजगामार में फ्लोरा मैक्स का दफ्तर सील किया पुलिस ने
    Chattisgarh police

    रजगामार में फ्लोरा मैक्स का दफ्तर सील किया पुलिस ने

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 टीम लीडर कविता और पति सनत श्रीवास ने यहां से किया है 1.50 करोड़ का कारोबार

    कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस। फ्लोरा मैक्स कंपनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से लोन निकलवाने के बाद इसकी भरपाई नहीं करने से जहां महिलाएं कर्ज में डूब गई हैं और बैंकों द्वारा की जा रही वसूली की कार्रवाई से काफी व्यथित हैं। मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही इन महिलाओं को राहत देने के लिए काम हो रहा है। एक टीम लीडर महिला द्वारा खुदकुशी कर लेने उपरांत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद तथा इससे पहले रजगामार क्षेत्र से महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। प्रकरण में अपराध दर्ज कर लगभग 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में गुरुवार को सिटी कोतवाली की टीम ने रजगामार में फ्लोरा मैक्स के टीम लीडर कविता श्रीवास एवं उसके पति सनत श्रीवास के यहां दबिश दी। उनके द्वारा जिस दुकान में फ्लोरा मैक्स कंपनी की ब्रांच संचालित की जा रही थी, उसकी पड़ताल करते हुए सील बंद करने की कार्रवाई की गई। यहां से कुछ रिकॉर्ड भी ले जाए जाने की खबर है। सीलबंदी के बाद पुलिस ने इन दोनों को कोतवाली तलब किया है।
    हमारे समाचार सहयोगी ने बताया कि कविता व सनत श्रीवास के द्वारा रजगामार सहित आसपास के क्षेत्र केराकछार, गोड़मा व अन्य इलाकों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का कारोबार किया गया है। कंपनी के द्वारा इन्हें प्रोत्साहन के तौर पर एक स्कूटी और एक इको कार कालांतर में भेंट की गई थी। रजगामार की महिलाओं ने इस मामले को लेकर जब मुख्यमंत्री के पास जाकर गुहार लगाई तब धीरे-धीरे अन्य लोगों को ठगी का पता चला और आज यह प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले में कोरबा जिले से सर्वप्रथम और एकमात्र पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।

    0 सभी जिलों से मंगाई जा रही है जानकारी
    बता दें कि ठगी का यह नेटवर्क सिर्फ कोरबा ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों में भी जमकर चला है। टीम लीडर जिनके द्वारा कंपनी के नाम से महिलाओं को जुड़वाया गया और जब उन महिलाओं पर वसूली दबाव बन रहा है तो वह टीम लीडरों पर दबाव बना रही हैं, ऐसे में कुछ टीम लीडर जान देने की कोशिश भी करने लगे हैं। इधर पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान समस्त कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छत्तीसगढ़ को पत्राचार कर आरोपीगण एवं उनके निकटतम सबंधी के चल-अचल सम्पति की जानकारी ली जा रही है।
    कोरबाम सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 703/24 धारा 318(2), 318(4), 336, 338,3(5) बीएनएस एवं 6,10 छ.ग. निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज है।

    Police sealed the office of Flora Max in Rajgamar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सावन के प्रथम सोमवार पर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कनकी धाम मार्ग, कांवड़ियों की सुरक्षा में पूरी रात मुस्तैद रही कोरबा पुलिस…. देखिए वीडियो

    August 3, 2026

    कोरबा नगर निगम को मिले 11 नए एल्डरमैन, कलेक्टर ने दिलाई निष्ठा की शपथ

    July 10, 2026

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: 24 दिनों के सत्र में कई अहम बिलों पर रहेगी नजर, विपक्ष के तीखे तेवरों से हंगामे के आसार

    July 4, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026580

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    By Chhattisgarh ExpressAugust 7, 20262

    सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़ :…

    कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत:  जलभराव और गड्ढों से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

    August 6, 2026

    सावन प्रदोष व्रत: जानें इसका धार्मिक महत्व, लाभ और पूजन विधि

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.