Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    March 30, 2026

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Korba»प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, चल रहा पूरा जंगल राज – दीपक बैज
    Korba

    प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, चल रहा पूरा जंगल राज – दीपक बैज

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 27, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि एकजुटता के साथ हमें स्थानीय चुनाव लड़ना है

    प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, चल रहा पूरा जंगल राज – दीपक बैज

    शहरी व ग्रामीण के दायरे से अलग जो जहां काम कर सकता है, उसे वहां पूरी लगन व निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करना चाहिए – जयसिंह अग्रवाल

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों और संगठनों के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों हेतु कार्य करने की जरूरत है। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से प्र्देशाध्यक्ष सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। अपने उद्बोधन में राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैै, अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यद्यपि डबल इंजन की सरकार दावा करती है कि विकास कार्यों के लिए फण्ड की कोई कमी नहीं है लेकिन सच्चाई यह है कि रूके हुए विकास कार्य फण्ड की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं लेकिन सरकार कौन चला रहा है यह समझ पाना मुश्किल है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है प्रदेश में एक नहीं कई मुख्यमंत्री हैं। अपने कांग्रेस सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से किए हुए वायदों को पूरा किया गया था और किसानों की कर्जमाफी के साथ ही समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जाती रही है और उनको समय पर भुगतान भी किए जाते रहे हैं जबकि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा करके अधिकतम 15 क्विंटल तक ही धान खरीदी कर पा रही है, क्योंकि धान खरीदी करने के लिए इनके पास पैसा नहीं है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार के विगत एक साल के कार्यकाल का यदि आंकलन किया जाए तो उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। सम्भवतः इसी कमी को छुपाने के लिए सरकार द्वारा स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनावों को छः महीने के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दीपक बैज ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक पूरी एकजुटता से जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के समर्पित, निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से हमें सफलता अवश्य मिलेगी, इसमें संदेह नहीं।

    प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत स्थानीय चुनावों और राज्य के उप चुनावों आदि पर अपनी पूरी व्यूह रचना साझा करते हुए बताया कि अन्य पार्टियों की परंपरागत सीटों को किस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में लाया गया था। उन्होंने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मेहनती और कर्मठ है, जरूरत है सही रणनीति अपनाने की। सही रणनीति से आगामी नगरीय निकाय, जिला पंचायत अथवा ग्राम पंचायतों के चुनावों को जीता जा सकता है जिसके लिए सबसे जरूरी है एकजुटता से काम करने की। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे दावा तो करते हैं कि फण्ड की कमी नहीं है लेकिन लगभग एक साल का कार्यकाल बीत रहा है और उपलब्धि के नाम पर बताने को सरकार के पास कुछ भी नहीं है। विकास के सभी कार्य अवरूद्ध हो गए हैं। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आपसी तालमेल बहुत आवश्यक है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के बाद ही मरवाही उपचुनाव में सफलता मिल पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आपसी मतभेद भूलकर एकजुटता की आवश्यकता होगी और चुनाव जीतने के लिए हमारा यही सबसे मजबूत अस्त्र होगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि हम सबको शहरी अथवा ग्रामीण के दायरे से अलग हटकर जो जिस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकता है, उसे आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए और संगठन व पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए चुनाव जीतने का प्रयास करना चाहिए।

    बैठक में उपस्थित कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि पार्टी के पुराने लोगों को ही अवसर मिलना चाहिए क्योंकि चुनाव के समय अनेक नए लोग पार्टी में शामिल हो जाते हैं और उनको पार्टी का टिकट भी मिल जाता है। ऐसी स्थिति में पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है जो पार्टी हित में सही नहीं है। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हर स्तर की कमेटियों के साथ आपसी तालमेल बिठाते हुए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा तभी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी का पंच, सरपंच, पार्षद व अन्य पदाधिकारी चुना जाना ही सही मायने में पार्टी की जीत होगी। बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी को समाप्त करते हुए एकजुटता के साथ स्थानीय चुनावों में विजय हासिल करने की रणनीति तैयार करना ही आज की बैठक का मूल उद्देश्य है।
    प्रदेशाध्यक्ष के जिला कांग्रेस कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ व पुष्प हार से पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में जयकारा लगाते हुए दीपक बैज व जयसिंह अग्रवाल को महामाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनी ने किया तो महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आभार प्रदर्शन किया।

    बैठक में उपस्थित कटघोरा के विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि पार्टी के पुराने लोगों को ही अवसर मिलना चाहिए क्योंकि चुनाव के समय अनेक नए लोग पार्टी में शामिल हो जाते हैं और उनको पार्टी का टिकट भी मिल जाता है। ऐसी स्थिति में पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है जो पार्टी हित में सही नहीं है। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हर स्तर की कमेटियों के साथ आपसी तालमेल बिठाते हुए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा तभी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी का पंच, सरपंच, पार्षद व अन्य पदाधिकारी चुना जाना ही सही मायने में पार्टी की जीत होगी। बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी को समाप्त करते हुए एकजुटता के साथ स्थानीय चुनावों में विजय हासिल करने की रणनीति तैयार करना ही आज की बैठक का मूल उद्देश्य है।

    प्रदेशाध्यक्ष के जिला कांग्रेस कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ व पुष्प हार से पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में जयकारा लगाते हुए दीपक बैज व जयसिंह अग्रवाल को महामाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनी ने किया तो महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आभार प्रदर्शन किया।

    बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, हरीश परसाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, गोरेलाल यादव, हीरालाल, मुन्ना पाठक, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, ममता अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, नरायण कुर्रे, निर्मलकर सिंह राज, सुनीता तिग्गा, अमरूदास महंत, पियूष पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तनवीर अहमद, विकास शुक्ला, रजनीश तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा, सूरजदास, प्रदीप अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य निलिमा लहरे, डॉ. रामकुमार माथुर, मनोज चौहान, अमरूदास महंत, पार्षद बद्री किरण, सुुनीता मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, देवीदयाल सोनी, गंगाराम भारद्वाज, रोपा तिर्की, संतोष लांझेकर, पालुराम साहू, बसंत चन्द्रा, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, मनक राम साहू, गीता महंत, वीरसाय धनुहार, विनीत एक्का, अविनाश बंजारे, निलाम्बर कंवर, पूर्व एल्डरमेन, गीता गभेल, डॉ. रामगोपाल यादव, प्रशांति सिंह, राजकुमारी महंत, त्रिवेणी मिरी, शशी अग्रवाल, सीमा कुर्रे,  झलकंवर, सीमा उपाध्याय, गौरी चौहान, दुर्गा सिंह, अजित बर्मन, गणेश दास महंत, कुंज बिहारी, ननका साहू, गिरधारी बरेठ, हाजी इकबाल दयाला, रथलाल चौहान, शत्रुहन श्रीवास, संतोष कश्यप, बी लकरा, बिसाहू राम, महेन्द्र थवाईत, बसंत राम टंडन, संतोष राजवाडे, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, विनय कुमार, छत्रपाल कुर्रे, शहजाद अहमद, एम केरकेट्टा, सिंकदर टोप्पो, के के चौकसे, राकेश देवांगन, टेकराम, डॉ. एच के राठौर, संगीता श्रीवास, रामनरायण साहू, अशोक लोध, बृजभूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा, अमित सिंह, इकबाल कुरैशी, पंचराम आदित्य, महेन्द्र निर्मलकर, चन्द्र कुमार पाण्डेय, रामायण दास, लक्ष्मी महंत, ओमप्रकाश महंत, अशोक श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, व्यास नारायण, दीनानाथ, तुलेष गोस्वामी, मेवालाल, चमराराम, देव जायसवाल, अरूण यादव, रितिक, सत्यप्रकाश, सतदास, लगन चौहान, हेमंत गोंड, सूरज चौहान, दिनेश जायसवाल, चन्द्रशेखर योगेश महंत, विवेक श्रीवास, आशीष गुप्ता, दीपक वर्मा, अमित चौहान, सदाम खान, गोलू राठौर, नितेश कुमार, अश्वनी पटेल, नंद किशोर, कृष्ण कुमार, करण जांगडे, राकेश पटेल, एच एच कंवर, अनिल सिंह, मुकेश लकरा, मनीष लकरा, आकाश प्रजापति, शशीराज, प्रेम साहू, ललीत सोनवानी, भवन सिंह, राजेन्द्र कंवर, हीरा ठाकुर, फिरोज अनंत, विनय कुमार, ललीता गभेल, पूजा श्रीवास, गीता, हसीना, सीमालाल, पूजा मिश्रा लता धीवर, केदार सिंह, रामनारायण साहू, विरेन्द्र चंदन, लखन लहरे, गणेश बघेल, पुरन दास, बजरंग महंत सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मोर्चा संगठन व कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य से उपस्थित थे।

    Congress Dipak baij Jai singh agrawal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा

    March 30, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202632

    सावधान! सार्वजनिक जगह में पेशाब या कचरा फेंका तो देना होगा जुर्माना

    March 29, 202626

    बाइक सवार को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रेलर, राखड़ समेत सड़क पर पलटा

    March 29, 202622

    रफ्तार बनी मौत का कारण: बस से भीषण टक्कर में एक ही परिवार खत्म

    March 29, 202619
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    Health Tips: दोपहर की नींद बन सकती है ‘Silent Killer’, बढ़ाती है Heart Attack और Diabetes का खतरा

    By Chhattisgarh ExpressMarch 30, 20261

    HEALTH. दोपहर के समय में एक छोटी सी झपकी लेना हम सभी को पसंद होता…

    गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: आंधी-तूफान से सतर्क रहें ये राज्य

    March 30, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना: ससुर-बहू और मासूम जिंदा जले

    March 30, 2026

    अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.