सर्वमंगला पुल पर पहले से ब्रेकडाउन भारी वाहन में पीछे से जा घुसी तेज़ रफ्तार ट्रेलर
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : उपनगरीय क्षेत्रों कुसमुंडा, गेवरा और दीपका को जोड़ने वाले प्रमुख सर्वमंगला पुल पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया। पुल पर पहले से ब्रेकडाउन होकर खड़ी एक भारी वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद दोनों गाड़ियाँ पुल के ठीक बीचों-बीच फँस गईं, जिससे शुक्रवार सुबह से ही सर्वमंगला पुल पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। जो की शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे खुल पाया। इसके पूर्व पुल की दोनों और वाहनों के लंबे कतारे निर्मित हो गई थी।

कैसे हुआ हादसा ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला ब्रेकडाउन गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे वाहन क्रमांक TG 07 T 7851 सर्वमंगला पुल के ऊपर खराबी (ब्रेकडाउन) आने के कारण खड़ी हो गई थी।
रात लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच पीछे से आ रही एक अन्य ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 4502 ने खड़ी गाड़ी को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आवागमन ठप, एक ही लेन से निकल रहे वाहन
रात में हुई इस घटना के बाद भी शुक्रवार दोपहर तक दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियाँ पुल पर ही फँसी रही । इसके चलते सुबह से ही सर्वमंगला पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही थी। जो कि तकरीबन 12:30 बजे खुल पाया
सड़क पर केवल एक तरफ का रास्ता ही खुला होने के कारण दोपहिया चालकों से लेकर भारी वाहनों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा , जिससे अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मौके पर पुलिस तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्वमंगला पुलिस और यातायात पुलिस (Traffic Police) के जवान मौके पर मुस्तैद हैं। पुलिसकर्मी एक-एक करके वाहनों को सुरक्षित निकालने और जाम छुड़ाने के निरंतर प्रयास में जुटे रहे।


