Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»शारदीय नवरात्रि: सर्वमंगला मंदिर में सर्व मंगल कामना के लिए 22 सितंबर से प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश 
    Breaking news

    शारदीय नवरात्रि: सर्वमंगला मंदिर में सर्व मंगल कामना के लिए 22 सितंबर से प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शारदीय नवरात्रि: सर्वमंगला मंदिर में सर्व मंगल कामना के लिए 22 सितंबर से प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश

    हसदेव नदी के तट पर विराजित माँ सर्वमंगला में मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में : नमन पांडे,राजपुरोहित

     

     भरत यादव/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस/ शनिवार
    कोरबा / 20/09/2025 : हसदेव नदी के तट पर विराजित मां सर्वमंगला सभी भक्तों का कल्याण करती है। माता रानी के दरबार के प्रति असंख्य श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यही वजह है कि प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में माता टेकते है। माता रानी के भक्त देश-विदेश में भी रहकर गहरी आस्था रखते हैं। नवरात्रि में सर्वमंगला मंदिर की विशेष महत्वता होती है। यही वजह है कि देवी मां सर्वमंगला के दरबार में नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। मान्यता है कि यह मंदिर करीब 124 साल पुराना है, जिसको लेकर कोरबा वासियों सहित असंख्य के श्रद्धालुओं की आस्था गहरी है। गौर तलब रहे  नवरात्रि के दिनों में माता के मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माना जाता है की मां से सच्चे दिल से कामना की जाए तो वह जरूर पूरी की होती है। कहा जाता है मां सर्वमंगला सबका मंगल करती है। नवरात्रि में बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराते हैं इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रसीदे कटाई जा रही हैं। जिसमें अमेरिका एवं नीदरलैंड के श्रद्धालु भी शामिल है। इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है. सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित, प्रबंधक एवं सर्वराकारा पं. नमन पांडे ने बताया कि कोरबा जिले की प्रथम आराध्य देवी मां सर्वमंगला के दरबार में भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. मंदिर को नए रंग रोगन कराया गया है इसके अलावा रंग-बिरंगे लाइटों से भी माता का दरबार जगमगा रहा है। माता के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है

    मनोकामना ज्योति कलश के लिए अब तक 7500 कटी रसीदें

    मां सर्वमंगला के मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। जिसकी रसिदे कटनी शुरू हो गई है। मां सर्वमंगला के राजपुरोहित प्रबंधक एवं पुजारी नमन पांडे ने बताया कि अब तक तेल ज्योति कलश के लिए 3500 और घृत ज्योति कलश के लिए 4000 रशिद कट चुकी है. जिसमें एक रसीद नीदरलैंड और एक अमेरिका से भक्तों द्वारा जोत जलवाने के लिए कटवाई गई है। जबकि आगे और भी रसीधे कटनी बाकी है।

    मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

    राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पांडे ने बताया कि माता के दरबार में दर्शन करने पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं को धूप से बचने के लिए सेड्स के अलावा पीने के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। नमन पांडे ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

    मंदिर परिसर में सज गई दुकानें

    नवरात्रि पर्व में हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं ऐसे में मंदिर परिसर में तरह-तरह की दुकान सज कर तैयार हो गई हैं खासकर पूजा सामग्री की दुकान एक से बढ़कर एक लगाई गई है। पूरे नवरात्रि के दौरान यहां मेले जैसा माहौल निर्मित रहता है। भोग भंडारे का आयोजन होता है। माना जा रहा है कि शारदीय नवरात्रि पर इस बार भी सर्वमंगला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
    Sarv Manglam Mandir Korba Shardiy Navratri 2025 शारदीय नवरात्रि: सर्वमंगला मंदिर में सर्व मंगल कामना के लिए 22 सितंबर से प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Big News

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

    By Chhattisgarh ExpressJune 12, 202652

    निगम में 04 कर्मचारियों की हुई अनुकम्पा नियुक्ति,आयुक्त ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़…

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी उपलब्धि: झगरहा की अटल विहार कॉलोनी में बसे 184 परिवार

    June 12, 2026

    रेत घाटों से 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत निकालने पर प्रतिबंध

    June 11, 2026

    केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.