गाँगपुर मे भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
भरत यादव 7999608199
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: ग्राम गाँगपुर में 23 जनवरी से शुरू हो रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस ग्रामवासियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 23 जनवरी से प्रारंभ होकर हवन सहस्त्रधारा के साथ 30 जनवरी को समापन होगा। भागवत कथा मे कथा वाचक पं. योगेश्वरानंद जी महराज माता कर्मा मंदिर दीपका होंगे कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।

कथा की रूपरेखा इस प्रकार है..
प्रथम दिवस कलश यात्रा, पुराण स्थापना द्वितीय दिवस विराट दर्शन, सुखदेव कथा… तृतीय दिवस कपिल देवहुती संवाद, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा…. चतुर्थ दिवस वामन अवतार, राम कथा, कृष्ण जन्म….. पंचम दिवस कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन उत्सव…. छठवा दिन महारास, कंस वध, रुक्मणी विवाह…. सप्तम दिवस सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद, कथा विश्राम…. अष्टम दिवस चढ़ोतरी, गीता पाठ, तुलसी वर्षा, सहस्त्र धारा पूर्ण आहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।



