Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026

    पावर एम्पोरिया में सावन उत्सव की धूम: भावना वर्मा बनीं सावन क्वीन, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Delhi»बेटे ने कर दी माता-पिता की हत्या, जानें वजह
    Delhi

    बेटे ने कर दी माता-पिता की हत्या, जानें वजह

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नागपुर।  महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया है।  हत्या के पीछे चौंकाने वाली बातें सामने आई है। नए साल के पहले दिन दोहरे हत्याकांड से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। शहर के कपिल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

    वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पुलिस और परिजनों को बताया कि पिता ने आत्महत्या की है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। वारदात शहर के कपिल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत खासला इलाके की है। आरोपी उत्कर्ष ढकोले को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

    मृतकों की पहचान लीलाधर ढकोले और अरुणा ढकोले के रूप में हुई है। लीलाधर खापरखेड़े इलाके में स्थित महाजेन को कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। जबकि अरुणा विनोबा भावे नगर के एक प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी टीचर के तौर पर कार्यरत थी। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 6 साल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बार-बार फेल होने की वजह से माता-पिता उसको ताने देते थे। वे उसे पढ़ाई छोड़कर खेती करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन वह किसी तरह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करना चाहता था।

    उत्कर्ष ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे ड्रग्स की लत है। जिसकी वजह से वह फेल हो रहा था। वह लगातार अपने माता-पिता के तानों से परेशान हो चुका था। जिसके बाद गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। 26 दिसंबर को वह अपनी छोटी बहन सेजल को ड्रॉप करने कॉलेज गया था। वह वर्धा रोड स्थित कॉलेज से BAMS कर रही है।  इसके बाद दोपहर एक बजे घर लौटा।

    मां का गला दबाया, पिता को चाकू घोंपा-  उत्कर्ष ने मां की गला घोंटकर हत्या की। पिता के घर लौटने का इंतजार किया। पिता घर लौटा तो चाकू से वार कर जान ले ली। इसके बाद घर को लॉक कर पिता का फोन और कार लेकर कोराडी स्थित चाचा के घर पहुंचा। यहां से बहन को फोन कर कहा कि माता-पिता कुछ दिन के लिए बेंगलुरु गए हैं। उन्होंने फोन बंद करने की बात कही है। इसके बाद बहन को चाचा के घर बुलाया। दोनों यहीं रहने लगे। आरोपी रोज बहन को कॉलेज ड्रॉप करने जाता था।

    मंगलवार रात को वह दिखावा करने के लिए घर आया। पिता के फोन पर सुसाइड नोट टाइप कर आत्महत्या की बात लिखी। जिसमें लिखा था कि उनकी मौत के लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। पुलिस उनके बच्चों को तंग न करे। आरोपी ने इसका स्क्रीन शॉट भी सेव किया था, लेकिन इससे पहले पड़ोसियों ने दुर्गंध आने सूचना पुलिस को दी थी।  जिसके बाद उसका भेद खुल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    know the reason Son killed his parents
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026580

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026383

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    By Chhattisgarh ExpressAugust 11, 20267

    स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : कलेक्टर कुणाल…

    कोरबा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस महोत्सव का भव्य समापन

    August 10, 2026

    पावर एम्पोरिया में सावन उत्सव की धूम: भावना वर्मा बनीं सावन क्वीन, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच

    August 9, 2026

    रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: राखियों के लिए लगीं पीली पेटियां, वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.