Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Health»फिट रहना है आसान! रोज की थाली में अपनाएं ये हेल्दी ट्रिक्स
    Health

    फिट रहना है आसान! रोज की थाली में अपनाएं ये हेल्दी ट्रिक्स

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    HEALTH. आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी होता है कि आप अपने खाने पर ध्यान दें। जब आप अपनी मेंटेनेंस कैलोरी से कम इनटेक करते हैं तो इससे शरीर पहले से स्टोर फैट को बतौर एनर्जी इस्तेमाल करता है और फिर आपका फैट बर्न होता है।

    हालांकि, कैलोरी कम करने का मतलब क्रैश डाइट करना नहीं होता, बल्कि आपको पोर्शन का ध्यान रखना होता है और स्मार्ट स्वैप करने की जरूरत होती है। कुछ लोगों को यह समझ नहीं आता कि वह अपनी ही रोज की थाली को स्मार्टली कैसे तैयार करें, जिससे वे कम कैलोरी में भी अपने रोज के खाने को आसानी से एन्जॉय कर पाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी रोज की थाली को लो कैलोरी किस तरह बना सकते हैं-

    तेल पर करें कंट्रोल

    आप जिस तेल में खाना बना रहे हैं, उस पर कंट्रोल करके काफी हद तक अपनी कैलोरी इनटेक को कम कर सकते हैं। अक्सर हमें अंदाजा नहीं होता है, लेकिन खाने को टेस्टी बनाने के लिए हम सभी बहुत सारे तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बड़ा चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है। इसलिए, खाना बनाते समय सीधा तेल डालने की जगह उसे ब्रश से इस्तेमाल करें या फिर स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। इसी तरह, नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करके भी कैलोरी इनटेेक को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

     

    स्मार्टली खाएं रोटी और चावल

    रोटी और चावल हर भारतीय थाली का हिस्सा है। अक्सर वजन कम करने के लिए हम इसे अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं। लेकिन इसे लंबे समय तक फॉलो नहीं किया जा सकता। इसलिए, कार्ब्स को पूरी तरह से न हटाएं, बस उन पर कंट्रोल करें। कोशिश करें कि आप 2-3 रोटी की जगह 1-2 रोटी $ सलाद लें या फिर सफेद चावल की क्वांटिटी आधी करें और आधी सब्ज़ियां प्लेट में शामिल करें। जब प्लेट में 50 प्रतिशत सब्ज़ी, 25 प्रतिशत प्रोटीन और 25 प्रतिश कार्ब्स होंगे तो ऐसे में वही खाना कम कैलोरी वाला बन जाएगा और फिर आपका फैट बर्न भी सस्टेनेबल होगा।

     

    कुकिंग करने का तरीका बदलें

    अगर आप अपने कुकिंग करने के तरीके को थोड़ा बदलते हैं तो इससे आपको टेस्ट तो वही मिलता है, लेकिन इससे कैलोरी इनटेक काफी कम हो जाता है। मसलन, आप किसी फूड को फ्राई करने की जगह एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इसी तरह, डीप फ्राई करने की जगह शैलो फ्राई करना अच्छा रहता है। आपका स्मार्ट कुकिंग स्टाइल काफी हद तक कैलोरी बचाता है।

    Staying fit is easy! Incorporate these healthy tricks into your daily diet.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तेज गर्मी में अमृत है खस का शरबत, शरीर को रखे ठंडा और फिट

    April 11, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026

    Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान

    April 9, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026377

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 202629

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली…

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026

    कोरबा में बेजुबान के लिए देवदूत बना त्रिपाठी परिवार, कुत्तों के चंगुल से बसंता पक्षी को बचाकर त्रिपाठी परिवार ने दी नई जिंदगी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.