Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 7, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Entertainment»“रील के चक्कर में फंसे Varun Dhawan? मुंबई मेट्रो वीडियो पर प्रशासन सख्त”
    Entertainment

    “रील के चक्कर में फंसे Varun Dhawan? मुंबई मेट्रो वीडियो पर प्रशासन सख्त”

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 29, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    BOLLYWOOD. मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो इन दिनों एक फ़िल्मी स्टंट को लेकर चर्चा में है। आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के अभिनेता वरूण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई मेट्रो के एक कोच के अंदर ‘ग्रैब हैंडल’ (पकड़ने वाला हैंडल) से लटके नजर आ रहे थे। हालांकि प्रशंसकों के लिए यह एक ‘कूल’ एक्शन मूव हो सकता है, लेकिन मेट्रो प्रशासन ने इसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना है।

    एमएमएमओसीएल ने दी चेतावनी

    ‘बॉर्डर 2’ फिल्म के अभिनेता वरुण धवन का मुंबई मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर लगे ‘ग्रैब हैंडल’ से लटके होने का वीडियो वायरल होने के बाद मेट्रो अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और चेतावनी दी है कि इस तरह के कृत्य नियमों के तहत दंडनीय हैं। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने कहा कि इस वीडियो के साथ वैसा ही ‘डिस्क्लेमर’ होना चाहिए था, जैसा आपकी एक्शन फिल्मों में होता है। हालांकि, यह पोस्ट अब हटा दिया गया है।

    सोमवार को मेट्रो प्राधिकरण ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘महा मुंबई मेट्रो में ऐसा न करें।’’ एमएमएमओसीएल ने कहा, ‘‘वरुण धवन- इस वीडियो के साथ आपकी ऐक्शन फिल्मों जैसा डिस्क्लेमर होना चाहिए था। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें।’’ हालांकि, धवन की टीम ने मंगलवार शाम को कहा कि 38 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता की आलोचना करने वाली पोस्ट बाद में मुंबई मेट्रो के अधिकारियों ने हटा दी थी और स्पष्ट किया कि उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।

    वीडियो में वरुण धवन मेट्रो के डिब्बे के अंदर ‘ग्रैब हैंडल’ पकड़कर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य यात्री उनकी नकल करता दिखता है और बाकी लोग उन्हें देख रहे होते हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया था। पोस्ट में एमएमएमओसीएल ने कहा कि मेट्रो के डिब्बे के अंदर लगे ‘ग्रैब हैंडल’ केवल सहारे के लिए होते हैं, लटकने के लिए नहीं। इस तरह के व्यवहार से यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होता है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।

    मेट्रो ऑपरेटर ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि मेट्रो के अंदर दोस्तों के साथ ‘हैंग आउट’ करना अच्छा लगता है, लेकिन ये ‘ग्रैब हैंडल’ लटकने के लिए नहीं हैं।’’ विवाद और सोशल मीडिया पर आलोचना के एक दिन बाद, धवन की टीम ने एक बयान में कहा कि वह नियमों का सम्मान करते हैं और स्पष्ट किया कि मेट्रो ट्रेन के अंदर ‘पुल-अप्स’ करने के लिए उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।

    बयान में कहा गया, ‘‘ हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से संबंधित हालिया खबरों पर स्पष्टीकरण देना चाहते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी प्रकार का जुर्माना या दंड नहीं लगाया गया है। अधिकारियों द्वारा पूर्व में जारी किये गए पोस्ट को हटा दिया गया है, और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं।

    वरुण शहर के नियमों और मेट्रो विभाग के प्रयासों का पूरा सम्मान करते हैं।’’ सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘एमएमएमओसीएल, खोखली चेतावनियों के बजाय अगर आपने बताए गए सभी कानूनों के तहत कार्रवाई की होती, तो यह एक बेहतरीन मिसाल बनती।

    "Varun Dhawan caught in a reel scandal? Mumbai Metro administration cracks down on video"
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद माँ परवीन खान का निधन

    April 9, 2026

    “‘धुरंधर 2’ का महा-धमाका! 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, अब ‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर नजर”

    April 8, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026315

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026301

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026214
    Don't Miss
    Breaking news

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    By Chhattisgarh ExpressJune 7, 202623

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त कोरबा 06जून…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026

    बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

    June 4, 2026

    दस हजार इनामी डीजल चोर और जिलाबदर मास्टरमाइंड नवीन कश्यप 2 साथियों समेत गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.