Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Health»30 के बाद भी जवान और हेल्दी रहेंगे आपके बाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें
    Health

    30 के बाद भी जवान और हेल्दी रहेंगे आपके बाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 23, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Hair Care Tips: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारे जो बाल हैं, वे हमेशा ही हेल्दी और खूबसूरत बने रहें. लेकिन, 30 की उम्र के बाद सब कुछ बदलने लगता है. इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते हमारी जिंदगी की रफ्तार काफी ज्यादा तेज हो जाती है. करियर की टेंशन, परिवार की चिंता और खुद के लिए बिल्कुल समय न निकाल पाने का असर साफ़ तौर पर हमारे बालों पर दिखाई देने लगता है. इसी उम्र में कई लोगों के बाल झड़ने लगते हैं, तो कई लोगों के बाल पहले की तुलना में बिल्कुल ही पतले हो जाते हैं. कई लोगों को ऐसा लगता है कि यह बढ़ती उम्र का नतीजा है, जिस वजह से वे इसे नजरअंदाज भी कर देते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि अगर इस उम्र में भी बालों की देखभाल सही से की जाए, तो उन्हें पहले की ही तरह घना और मजबूत बनाकर रखा जा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली लाइफ में शामिल करके आप 30 की उम्र के बाद भी अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

    बालों की मजबूती के लिए सही डाइट जरूरी

    अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको उनका ख्याल अंदर से रखना शुरू करना होगा. अपने डाइट में बदलाव करें और साथ ही उन चीजों को शामिल करें जिनमें आपको सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि आयरन, बायोटिन और विटामिन्स भी मौजूद हों. बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए डाइट में दाल, स्प्राउट्स, हरी सब्जियां, फलों, नट्स और दही जैसी चीजों को शामिल करें. इसके अलावा पानी भी पर्याप्त मात्रा में जरूर पीएं. शरीर में पानी की कमी होने की वजह से भी आपके बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं.

    स्कैल्प की सफाई और केयर

    अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने स्कैल्प की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. स्कैल्प की सफाई के लिए हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार जरूर एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप काफी ज्यादा केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. जब आप बालों को धो रहे हों तो नाखूनों से नहीं बल्कि उंगलियों से अपने स्कैल्प की मसाज करें. जब आप ऐसा करते हैं तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है.

    ऑइल और मसाज का सही तरीका

    जब आप 30 की उम्र को पार कर जाते हैं तो आपके लिए बालों और स्कैल्प पर तेल लगाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. स्कैल्प मसाज के लिए कोकोनट ऑइल, आल्मंड ऑइल या फिर कैस्टर ऑइल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. सिर्फ 10 मिनट इन ऑइल्स से मसाज करने से आपके बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन पहुंचता है साथ ही झड़ना भी कम हो जाता है. एक बार ऑइलिंग कर लें तो अपने बालों को बांधकर न रखें.

    स्ट्रेस कम करें और नींद पूरी लें

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपके बालों का अगर सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वह है स्ट्रेस. जब आप काफी ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं तो आपके बाल और भी ज्यादा तेजी से झड़ने लगते हैं. स्ट्रेस को कम करने का सबसे आसान तरीका है योगा करना, मेडिटेशन करना या फिर जॉगिंग करना. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें. जब आप सही से नींद लेते हैं तो आपके शरीर को खुद को रिपेयर करने का मौका मिलता है और साथ ही हेयर ग्रोथ भी बेहतर होती है.

    हीट और केमिकल से दूरी

    जब आप 30 की उम्र को पार कर जाते हैं तो आपको सबसे पहले केमिकल्स से लोडेड चीजों से ही नहीं बल्कि हीटिंग टूल्स से भी दूरी बनानी शुरू कर देनी चाहिए. हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग रोड और ड्रायर के बार-बार इस्तेमाल से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं. अगर आपको अपने बालों को स्टाइल करना ही है तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरूर करें.

    include these habits in your daily routine. Your hair will remain young and healthy even after 30
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तेज गर्मी में अमृत है खस का शरबत, शरीर को रखे ठंडा और फिट

    April 11, 2026

    सहजन पाउडर के फायदे: सेहत का खजाना, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रखे मजबूत

    April 10, 2026

    Summer में चाय-कॉफी पीने की लत हो सकती है जानलेवा, ये बदलाव बचा सकते हैं आपकी जान

    April 9, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026282

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026224

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026152

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026149
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    By Chhattisgarh ExpressApril 25, 2026224

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5…

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026

    जनगणना 2027: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.