Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    September 3, 2026

    दीवार पर सुसाइड नोट और वीडियो ने खोला राज, बहू और मायके वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दी जान, तीन गिरफ्तार 

    September 3, 2026

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»जमीन सम्बंधित विवादों का होगा अंत – उपमुख्यमंत्री अरूण साव
    Blog

    जमीन सम्बंधित विवादों का होगा अंत – उपमुख्यमंत्री अरूण साव

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्वामित्व योजना से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी – प्रधानमंत्री श्री मोदी

    जमीन सम्बंधित विवादों का होगा अंत – उपमुख्यमंत्री  अरूण साव

    प्रभारी मंत्री अरुण साव ने भूस्वामियों को वितरित किए स्वामित्व प्रमाणपत्र

    कोरबा 18 जनवरी 2025/ स्वामित्व योजना के तहत आज कोरबा जिले के किसानों और ग्रामीणों को स्वामित्व (प्रॉपर्टी) कार्ड का वितरण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना अन्तर्गत कार्यक्रम को भी सभी ने लाइव सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामित्व योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसे हितग्राहियों के लिए आर्थिक सुरक्षा की गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि गाँव में आबादी भूमि में बिना कानूनी दस्तावेज के रहने वाले ग्रामीणों को उनके जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए स्वामित्व योजना प्रारंभ की गई है। इससे बैंक में ऋण भी मिल सकता है। कानूनी अधिकार होने से विवाद की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इस सम्पत्ति से जीवन बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने इसे ग्राम स्वराज को जमीन पर उतारने की पहल बताते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सड़क योजना आदि से देश के ग्रामीणों के जीवन में आये बदलाव को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी कहते थे कि भारत की आत्मा गाँव में बसती है और हमारी सरकार उन्हीं से प्रेरित होकर गाँव के विकास और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव के लिए काम कर रही है। उन्होंने स्वामित्व योजना से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को इसका बहुत लाभ मिलने की बात कही।


    कोरबा जिले में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी को लाइव सुना गया। इस दौरान जिले के हितग्राहियों को भी स्वामित्व योजना के कार्ड उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव ने वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील है। उन्होंने गरीबों की चिंता की है। वे गाँव में रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को जानते हैं और उन समस्याओं का निराकरण करने के लिए योजना बनाते हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना से जमीन सम्बंधित विवादों का अंत होगा। जमीन को लेकर पड़ोसी, भाई-भाई और अन्य रिश्तेदारों में अक्सर विवाद होता है। इस तरह के विवादों के निराकरण में कई पीढ़ी भी गुजर जाती है। अब आबादी भूमि में रहने वाले परिवारों को एक ऐसा कानूनी दस्तावेज मिल जाएगा, जिसमें जमीन की पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही इस जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड, नक्शा भी रहेगा। किसी प्रकार की हेर-फेर मुश्किल होगी। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में जमीन को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया गया है। स्वामित्व योजना से कोरबा जिले के 137 गांव के 9 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे विधिवत लोन ले पाएंगे और हितग्राहियों के लिए यह उपयोगी साबित होगी।


    कार्यक्रम को विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कँवर ने भी संबोधित किया। विधायक ने इसे ग्रामीणों के लिए लाभदायक बताया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वामित्व योजना से भूमि अधिग्रहण, भू अर्जन में भी लाभ मिलने और भूमि संबंधी विवाद दूर होने की बात कही। उन्होंने इसे भारत सरकार का महत्वाकांक्षी योजना बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा व कटघोरा श्री अरविंद पीएम, श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों द्वारा स्वामित्व योजना के 125 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। जिसमें दर्री तहसील के ग्राम पुरैनाखार के हितग्राही श्री मोहित राम, चैतराम, प्रसाद सिंह, अश्वमेर सिंह, हरदीबाजार तहसील के ग्राम सरईसिंगार के लवकुमार, सीताराम, छोटेलाल, रामावतार, बरपाली तहसील के ग्राम दादर कला के लाभार्थी सनत कुमार, सुरित राम, अमोल सिंह, बीर सिंह एवं पाली तहसील के ग्राम नवापारा के हितग्राही ज्ञान सिंह, रामकुमार मरकाम, अमित कुमार व छतराम शामिल है। इस दौरान जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग की 02 पात्र युवतियां कुमारी छोटी व कुमारी रजनी को जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिले के कुल 107 ग्राम पंचायत के 137 गांवो के लगभग 8854 हितग्राही स्वामित्व योजना से लाभांवित होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026

    दीपका कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक: झुंड देखकर सहम रहे लोग, मासूमों और वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

    September 1, 2026

    जलभराव के बीच जहरीले सांपों का बढ़ सकता है खतरा, लोगों से सतर्क रहने की अपील– जितेंद्र सारथी

    August 31, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026584

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026297
    Don't Miss
    Big News

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली 

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 3, 202686

    सर्व यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं रैली कोरबा।…

    दीवार पर सुसाइड नोट और वीडियो ने खोला राज, बहू और मायके वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दी जान, तीन गिरफ्तार 

    September 3, 2026

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    September 3, 2026

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.