बड़े दशहरा मैदान में विराजित हुई मां आदिशक्ति दुर्गा की भव्य प्रतिमा, विधि विधान से हुआ पूजन पाठ

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: सर्वमंगला नगर के बड़े दशहरा मैदान में आकर्षक पंडाल बनाकर मां जगत जननी आदिशक्ति दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा आज नवरात्रि पर्व के षस्ठी तिथि को विधि विधान से स्थापित की गई. बता दे सर्वमंगला नगर के बड़े दशहरा मैदान में दशहरे के दूसरे दिन यानी 3 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज माता रानी प्रतिमा विधिवत स्थापना की गई है।
गरबा… माँ दुर्गा के प्रति भक्ति अगाध श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक
माता रानी की स्थापना के बाद ही गरबा प्रारंभ हो जाता है आज से बड़े दशहरा मैदान में भी गरबा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा….. दरअसल गरबा सिर्फ एक डांस फॉर्म नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक धार्मिक मान्यता भी छिपी है। यही कारण है कि इसे भक्ति से भी जोड़ा जाता है दरअसल यह मां दुर्गा के प्रति आस्था से संबंध है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह माता दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जो जीवन और ब्रह्मांड के चक्र को दर्शाता है। इसके जरिए लोग मां दुर्गा के प्रति भक्ति और अगाध श्रद्धा और विश्वास को व्यक्त करते हैं।
3 अक्टूबर को होगा रावण के पुतले का दहन, मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव
सर्वमंगला नगर के बड़े दशहरा मैदान में 3 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा ढेर सारी आतिशबाजी के साथ दशहरा महोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इसके लिए आयोजन समिति के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दे प्रतिवर्ष इस मैदान पर भारी संख्या में लोग दशहरा उत्सव का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं।

