बरमपुर में गूंजेंगे महादेव के जयकारे: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य भंडारा और जस जागरण 16 को


बरमपुर में गूंजेंगे महादेव के जयकारे: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य भंडारा और जस जागरण 16 को

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा आयोजन

कोरबा/बरमपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर, बरमपुर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति और स्थानीय निवासियों द्वारा भव्य भंडारा एवं जस जागरण का विशेष आयोजन किया गया है।

प्रमुख अतिथियों का आगमन

इस आध्यात्मिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

भक्ति और सेवा का संगम

आयोजन समिति की ओर से वार्ड पार्षद क्रमांक 61 श्रीमती भानुमति माधव जायसवाल एवं ‘नई किरण महिला समिति’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 16 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से होगी। भंडारा दोपहर से निरंतर वितरण किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा, जो देर शाम तक चलेगा। नई किरण महिला समिति एवं वार्ड पार्षद ने समस्त क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान सिद्धेश्वर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बनें।