अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष सौगात: निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष सौगात: निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 मार्च को

कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। ‘स्वस्थ नारी – सशक्त समाज’ के ध्येय वाक्य के साथ आगामी 07 मार्च, शनिवार को अस्पताल परिसर में एक वृहद निःशुल्क महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर की मुख्य विशेषताएं

शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। महिलाओं की आर्थिक सुविधा को देखते हुए, सभी प्रकार की संपूर्ण जांचों (Full Body Checkup) पर 50% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में किसी भी आयु वर्ग की महिलाएं शामिल होकर अपनी सेहत की जांच करा सकती हैं।

सम्मान में एक कदम

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह आयोजन महिलाओं के सम्मान में किया जा रहा है ताकि वे अपनी व्यस्त जीवनशैली के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। शिविर का आयोजन मंगलम विहार, कोसाबाड़ी (कोरबा) स्थित अस्पताल में होगा।

संपर्क सूत्र शिविर के संबंध में अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 8602599122 पर संपर्क किया जा सकता है।