Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे न जाने की अपील

    October 27, 2026

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»National»ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! ब्रिटेन पहुँचे अमेरिका के B-1 Lancer बॉम्बर जेट
    National

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! ब्रिटेन पहुँचे अमेरिका के B-1 Lancer बॉम्बर जेट

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    INTERNATIONAL.  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गये हैं। अमेरिका के बी-वन लांसर बमवर्षक विमान ब्रिटेन के ग्लॉस्टरशायर स्थित फेयरफोर्ड वायुसेना अड्डे पर उतर चुके हैं, जहां से ईरान की राजधानी तेहरान समेत उसके सैन्य ठिकानों पर हमले की तैयारी की जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा अमेरिकी सेना को अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति देने के बाद इस तैनाती को संघर्ष में एक बड़े सैन्य कदम के रूप में देखा जा रहा है।

    उधर, पश्चिम एशिया में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दूसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही और अधिक तीव्र हो गया है। क्षेत्र के कई देशों में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं, जबकि हवाई हमलों, समुद्री हमलों और मिसाइल अभियानों के कारण पूरे इलाके में अस्थिरता बढ़ती जा रही है। इस बीच नागरिकों की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय यातायात और समुद्री व्यापार भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

    इजराइल की सेना ने घोषणा की है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान और इस्फहान सहित मध्य ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले किये हैं। सेना के अनुसार अस्सी से अधिक लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य ढांचे, मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के इस्फहान प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि इन हमलों में कम से कम आठ नागरिकों की मृत्यु हो गयी, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि लगभग अस्सी मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

     

    दूसरी ओर, इजराइल ने समानांतर रूप से लेबनान में भी अपने अभियान को तेज किया है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया। पूर्वी बेका घाटी में हुए हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मृत्यु और पैंतीस लोग घायल होने की सूचना है। हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसके लड़ाकों की इजराइली बलों के साथ झड़प हुई, हालांकि इजराइल ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

     

    विश्लेषकों के अनुसार ईरान ने पिछले कई दशकों में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए एक तथाकथित प्रतिरोध धुरी विकसित की थी, जिसमें हिजबुल्ला, हमास और क्षेत्र के अन्य सशस्त्र समूह शामिल रहे। माना जा रहा है कि इजराइल और अमेरिका के लगातार हमलों ने इस नेटवर्क की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

     

    उधर अमेरिका ने भी अपने सैन्य कदम तेज कर दिये हैं। 146 फुट लंबा बी-वन लांसर बमवर्षक विमान ब्रिटेन के ग्लॉस्टरशायर स्थित वायुसेना अड्डे फेयरफोर्ड पहुंच गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति दे दी है। हालांकि इस निर्णय से पहले अनुमति देने में हुई देरी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के कुछ नेताओं ने स्टारमर की आलोचना की थी। स्टारमर ने अपनी सफाई में कहा कि बिना स्पष्ट योजना के किसी युद्ध में शामिल होना अवैध भी हो सकता है।

     

    इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने देश के आत्मसमर्पण की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता के आत्मसमर्पण की इच्छा रखने वालों को अपनी यह इच्छा कब्र तक ले जानी होगी। हालांकि उन्होंने पड़ोसी देशों से माफी भी मांगी और कहा कि ईरान की सैन्य कार्रवाइयों से प्रभावित देशों से वह खेद व्यक्त करते हैं।

     

    उधर, तनाव के बीच समुद्री क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्राइमा नाम के एक तेल टैंकर को विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाया। ईरान के अनुसार जहाज ने समुद्री आवाजाही पर लगाई गयी चेतावनियों की अनदेखी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

     

    संघर्ष का असर नागरिक उड्डयन पर भी पड़ा है। दुबई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में माना जाता है, हाल के हमलों के कारण कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। बाद में आंशिक रूप से उड़ानें फिर शुरू की गयीं, लेकिन यात्रियों को केवल पुष्टि होने पर ही हवाई अड्डे पहुंचने की सलाह दी गयी है। कई उड़ानों के समय में लगातार बदलाव किया जा रहा है और अमीरात विमानन सेवा ने भी दुबई से आने जाने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया है।

     

    इधर, इजराइल में फंसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाये गये हैं। यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों को इजराइल से बाहर निकालने के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बसें लोगों को मिस्र के ताबा शहर तक ले जाएंगी, जहां से वे आगे की यात्रा कर सकेंगे।

     

    इस बीच, भारतीय दृष्टिकोण से भी यह संकट महत्वपूर्ण बन गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना संवाद में बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी हमले से प्रभावित एक ईरानी जहाज को मानवीय आधार पर कोच्चि बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी। उन्होंने कहा कि जहाज पहले एक नौसैनिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निकला था, लेकिन क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात के कारण वह घटनाओं के गलत पक्ष में फंस गया। भारत ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय दृष्टिकोण दोनों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया।

     

    बहरहाल, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष इसी प्रकार बढ़ता रहा तो इसका असर केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और दुनिया की निगाहें आगे की घटनाओं पर टिकी हुई हैं।

    Preparations underway for a major attack on Iran! US B-1 Lancer bomber jets arrive in Britain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन : शौर्य शर्मा बने स्कूल टॉपर, शत-प्रतिशत परिणाम से चमका कोयलांचल

    April 16, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026393

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Administration

    तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे न जाने की अपील

    By Chhattisgarh ExpressOctober 27, 202629

     तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध…

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026

    सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.