Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर से निकला युवक, पेड़ पर मिला शव—इलाके में सनसनी

    April 7, 2026

    आग ने मचाया तांडव: सिलेंडर ब्लास्ट के साथ 20 दुकानें और पूरी मंडी स्वाहा

    April 7, 2026

    बारिश ने बिगाड़ा खेल! KKR vs PBKS मैच रद्द, जानिए किसे फायदा-किसे नुकसान

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Bilaspur»आग ने मचाया तांडव: सिलेंडर ब्लास्ट के साथ 20 दुकानें और पूरी मंडी स्वाहा
    Bilaspur

    आग ने मचाया तांडव: सिलेंडर ब्लास्ट के साथ 20 दुकानें और पूरी मंडी स्वाहा

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 7, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कानपुर।  यूपी के कानपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर के व्यस्त फूलबाग इलाके स्थित फल मंडी में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना ने  पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। इस दौरान कई सिलेंडर में भी ब्लास्ट की बात सामने आई।  आग की शुरुआत बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसके बाद एक सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली। दमकल की गाड़ियों व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में फल मंडी जलकर खाक हो गई।   राहत की बात यह है कि कोई जनहानि  नहीं हुई, लेकिन भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

    कैसे फैली आग?

    घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग मंडी के एक हिस्से में अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में आसपास फैल गई। फल मंडी में फलों की पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोखे, गत्ते के डिब्बे, प्लास्टिक की सामग्री और अन्य ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में रखे रहते हैं। इन्हीं चीजों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं की वजह से आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। स्थानीय व्यापारियों ने शुरुआती दौर में खुद पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे उनकी प्रयास नाकाफी साबित हुए।

    जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तब दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद व्यापारियों का आरोप है कि सूचना मिलने के काफी समय बीत जाने के  बावजूद मौके पर केवल एक ही फायर टेंडर पहुंचा। जब तक अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए, आग और भयावह रूप ले चुकी थी। मौके पर पहुंचे पहले वाहन का पानी भी जल्दी खत्म हो गया, जिससे आग बुझाने में काफी देरी हुई। इस दौरान कई व्यापारियों ने अपने निजी संसाधनों से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने में मदद की। अंततः कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब आग की लपटों के साथ साथ तबाह और बर्बाद हो चुका था।

    कानपुर के प्रमुख थोक बाजारों में से एक है फल मंडी :  ये फल मंडी कानपुर के प्रमुख थोक बाजारों में से एक है, जहां रोजाना सैकड़ों टन फल, सब्जियां और संबंधित सामान का कारोबार होता है। कई दुकानदारों ने यहां अपनी पूरी पूंजी लगा रखी थी। आग में न सिर्फ फल का स्टॉक जल गया, बल्कि महंगे उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान भी नष्ट हो गए। घटना से प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि उनकी जीवन भर की कमाई इस आग में स्वाहा हो गई। वहीं कुछ व्यापारियों ने अनुमान लगाया है कि कुल नुकसान कई करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान का स्पष्ट और आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

    घटना के बाद मंडी क्षेत्र में व्यापारियों का भारी रोष देखने को मिला। बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र होकर दमकल विभाग और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाने लगे। उनका कहना है कि कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में प्रमुख बाजारों और मंडियों में पर्याप्त अग्निशमन संसाधन होने चाहिए। केवल एक-दो फायर टेंडर पर निर्भर रहना घातक साबित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना की जाए और अतिरिक्त फायर टेंडर की व्यवस्था हो।

    इसके अलावा, उन्होंने बिजली विभाग से भी सख्ती बरतने की मांग की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या किसी विद्युत संबंधी खराबी से लगी हो सकती है। मंडी में पुरानी बिजली लाइनें और ओवरलोडेड कनेक्शन आम समस्या बताई जाती है।

    व्यापारियों ने की ये मांगें-

    • आग से प्रभावित सभी दुकानदारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
    • मंडी में नियमित फायर ऑडिट और सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए।
    • आपातकालीन निकासी योजना और अग्निशमन उपकरण हर दुकान में उपलब्ध हों।
    • आग की पूरी निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

    सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Tags
    Fire wreaks havoc: 20 shops and the entire market destroyed in a cylinder blast
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    बारिश ने बिगाड़ा खेल! KKR vs PBKS मैच रद्द, जानिए किसे फायदा-किसे नुकसान

    April 7, 2026

    CBI अफसर बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब: 23 लाख की धोखाधड़ी, बेंगलुरु से 2 आरोपी गिरफ्तार

    April 4, 2026

    इलाज के दौरान एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन, पत्नी के साथ हुई थी गिरफ्तारी

    April 4, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026144

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202658

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202652

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202650
    Don't Miss
    Chattisgarh police

    घर से निकला युवक, पेड़ पर मिला शव—इलाके में सनसनी

    By Chhattisgarh ExpressApril 7, 20267

    कोरबा । कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना…

    आग ने मचाया तांडव: सिलेंडर ब्लास्ट के साथ 20 दुकानें और पूरी मंडी स्वाहा

    April 7, 2026

    बारिश ने बिगाड़ा खेल! KKR vs PBKS मैच रद्द, जानिए किसे फायदा-किसे नुकसान

    April 7, 2026

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.